Organic Holi Colours  at Home 

घर पर होली के रंग कैसे बनाएं?

होली का त्यौहार एक ऐसा त्यौहार जिसमे हम एक दूसरे को रंग लगाकर, इस त्यौहार को मनाते है, लेकिन यह रंग हमारी स्किन को ख़राब कर सकते है। इस लिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जानकारी लेकर आये है जिनकी मदद से आप घर पर ही होली के रंग बना पाएंगे।  

होली के रंग मार्केट में आपको बड़ी आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन उनको बनाने के लिए कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया गया होता है। जो आपकी स्कीन को नुकसान पहुंचा सकता है। तो आगे देखिये - Organic Holi Colours at Home  

मार्केट से रंग क्यों नहीं खरीदना चाहिए?

Black Section Separator

गुलाल को होली का सबसे महत्‍वपूर्ण रंगों में से एक माना जाता है, तो आप इस रंग को बनाने के लिए आपको कुछ लाल चंदन पाउडर की आवश्यकता होगी। अब आप इस चंदन पाउडर को  कुछ मैदे या आटे के साथ मिलाएं। यह आप गुलाल के रूप में इस्‍तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आप इसी रंग को एक गीला रंग बनाना चाहते हैं, तो आप इसमें हिबिस्कस फूलों के साथ कुछ चुकंदर उबालें और फिर आप इसमें टमाटर का रस मिलाएं। 

1. गुलाल 

Black Section Separator

पीला रंग होली पर सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है। इसके लिए आपको रसोई में मौजूद कुछ बेसन और हल्दी की आवश्यकता होगी। गेंदे के फूलों को धूप में अच्छी तरह से सुखाकर ग्राइंड करके पतला पीस लें। अब इन तीनों चीजों को मिक्स करके आपका ऑर्गेनिक पीला रंग तैयार है।   

2. पीला रंग 

Black Section Separator

हरे रंग को बनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप कुछ मैदे के साथ मेंहदी पाउडर मिलाएं। यह आपको एक मुलायम और ऑर्गेनिक रंग बन जाएगा। आप इसे गीले रंग में बदलने के लिए इसमें कुछ पालक के पत्ते और धनिया पत्ती उबालकर एक बारीक पेस्‍ट बना सकते हैं। 

3. हरा रंग  

Black Section Separator

गुलाबी रंग बनाने के लिए, चुकंदर को एक बारीक पेस्ट में पीसें और इसे धूप में सूखने दें। एक बार जब यह सूख जाए, तो इसे बेसन या मैदे के साथ मिलाएं और होली पर इस रंग का उपयोग करें। वहीं अगर गीला रंग चाहते हैं, तो आप चुकंदर के कुछ टुकड़ों को उबालें और उसे कुछ समय के लिए थोड़े पानी में छोड़ दें।

4. गुलाबी रंग  

Black Section Separator

चुकंदर छीलकर और काली गाजर और साफ़ करके ग्राइंडर में डालकर ग्राइंड कर लें। इसे कॉर्न फ्लोर corn flour (मक्की का स्टार्च) के साथ मिलाकर धूप में सूखा लें। जब ये मिक्स सूख जाए, तो इसे एक बार फिर ग्राइंड करके महीन पाउडर में तब्दील कर लें।

5. पर्पल रंग  

Black Section Separator

संतरे के छिलके को ग्रेटर से कद्दूकस करके अलग रख लें। अब एक प्लेट में फूड कलर, केवड़ा पानी, टैल्कम पाउडर डालकर मिलाए और इन सामग्रीयों को सूखा लें। आपका ऑरेंज रंग भी तैयार है।

6. ऑरेंज रंग 

Black Section Separator

कॉर्न स्टार्च और टैल्कम पाउडर को आपस में मिक्स कर लें। इसमें ब्लू फूड कलर मिलाकर मिक्स करें और फिर इसे सूखने दें। होली के लिए आपका सुन्दर नीला रंग भी तैयार है। 

7. नीला रंग

वेब-स्टोरी पसंद आई हो तो शेयर ज़रूर करें और अन्य जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे!