www.likhti.com Dec 07, 2023
“
रेड कलर तो हर दुल्हन के पास होता ही है, रेड कलर में दुल्हन इस तरह का लहंगा स्टाइल प्लाज़ो और फ्रॉक स्टाइल कुर्ती को पहन सकती है, इसमें चिकनकारी फैब्रिक में कुर्ती को बनाया गया है, प्लाज़ो और दुपट्टे का फैब्रिक प्लेन है।
दुल्हन के ऊपर मस्टर्ड कलर बहुत ही प्यारा लगता है, दुल्हन के चूड़ा के साथ यह कलर और भी प्यारा लगता है, अगर आप शादी के बाद किसी फंक्शन में जा रही है, पंजाबी लुक चाहती है तो इस रंग का सूट लें और उसके साथ हैवी दुपट्टा कैरी करें।
अगर आपकी शादी सर्दियों में हुई है, तो आप इस तरह का वेलवेट का टील कलर में सूट ले सकती है, टील कलर भी दुल्हन के लिए बेस्ट कलर्स में से एक है।
मेहंदी ग्रीन के साथ स्काई ब्लू कलर का कॉम्बिनेशन आजकल काफ़ी ट्रेंड में चल रहा है, होने वाली दुल्हन इस कॉम्बिनेशन का सूट अपने लिए ज़रूर लें।
रानी कलर लगभग सभी महिलाओं को पसंद होता है, क्योंकि यह कलर आपकी लुक को रॉयल बनाता है, दुल्हन भी इस कलर के सूट को जरूर खरीदे।
डार्क ग्रीन कलर का यह शरारा सूट कितना अच्छा लग रहा है और साथ में लाल रंग की चूड़ियाँ लुक में चार चाँद लगा रही है, होने वाली दुल्हन इस तरह का शरारा सूट जरूर लें।
दुल्हनों को वाइन कलर भी बहुत पसंद होता है, यह कलर का सूट भी हर दुल्हन के पास होना ही चाहिए। इस कलर में आप यह अंगरखा सूट अपने लिए चुन सकती है।
कई दुल्हनों को लाइट कलर भी बहुत पसंद होते है, तो इस कॉम्बिनेशन का सूट दुल्हन के ऊपर बहुत ही खूबसूरत लगेगा। यह सूट पाकिस्तानी स्टाइल में बना हुआ है और इसका दुपट्टा काफ़ी स्टाइलिश लग रहा है।
महरून कलर भी दुल्हनों के ऊपर खूब खिलता है। अगर आपको सिंपल और सोबर लुक चाहिए तो आप इस तरह का सूट ले सकती है, इसमें दुपट्टे और प्लाज़ो पर ही कट वर्क किया हुआ है और उसमे मिरर लगाएं हुए है।
1
2
इन कलर के सूट तो होने वाली दुल्हन जरूर ले और साथ में इसी अलग अलग डिज़ाइन के सूट दुल्हन जरूर ट्राई करें, जैसे इस वेब स्टोरी में दिखाए गए है।
सूटों को ख़रीदते समय आपको फैब्रिक का खास ध्यान रखना होगा।
वेब स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर ज़रुर करें, ख़ासकर होने वाली ब्राइडल के साथ। और अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहे www.likhti.com से!