www.likhti.com Feb 11, 2024
साड़ी का चलन हमेशा फैशन ट्रेंड में रहता है, इसलिए लड़कियों और महिलाओं की पहली पसंद साड़ी लुक ही होती है लेकिन वहीं आजकल हम साड़ी में मॉडर्न लुक को कैरी करना ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए आज हम वैलेंटाइन डे के मोके पर साड़ी के कुछ मॉडर्न डिजाइंस लेकर आये है। जिन्हें पहनकर आप अपने वैलेंटाइन डे पर और भी खूबसूरत लग सकती है।
वैलेंटाइन डे पर रेड कलर सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि रेड कलर प्यार का रंग होता है, इसलिए अगर आप रेड कलर में ही साड़ी पहनना चाहती है तो आप इस तरह की डिज़ाइनर साड़ी को चुन सकती है।
रात की पार्टीज़ के लिए ज़्यादातर शिमरी ड्रेसेस को ही चुना जाता है, अगर आप भी वैलेंटाइन डेट पर जा रही है और साड़ी लुक ही चाहती है तो आप इस तरह की शिमर साड़ी को चुन सकती है, इसमें डार्क और लाइट दोनों रंग ही बेस्ट है।
प्लेन साड़ी लुक आजकल काफी पसंद किए जा रहे हैं और इसमें शिफॉन फैब्रिक बेस्ट रहता है। अगर आप रेड कलर नहीं पहनना चाहती तो आप इस तरह की पतली लेस वाली पिंक कलर की शिफॉन साड़ी को चुन सकती है।
अगर आप बिल्कुल ही सिंपल साड़ी पहनना चाहती है तो आप किसी भी रंग की प्लेन साड़ी को चुन सकती है और उसको मॉडर्न लुक देने के लिए ऊपर से इस तरह की जैकेट को वियर कर सकती है, लेकिन ध्यान रहे कि कलर कॉम्बिनेशन ठीक हो।
अगर आप वाइट साड़ी लुक चाहती है तो आप इस तरह की एंब्रॉयडरी वाली वाइट कलर की साड़ी को चुन सकती है, वाइट कलर की साड़ी को भी आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। वैसे भी वैलेंटाइन पर रेड और वाइट कलर का ही कॉम्बिनेशन होता है।
ब्लैक लुक अपने आप में ही काफी क्लासी नजर आता है। इस तरीके की मिलती-जुलती नेट वर्क साड़ी आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगी। इस तरह के लुक के साथ आप पर्ल डिजाइन की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आपने कभी भी मल्टी कलर की साड़ी को नहीं पहना तो आप इस वैलेंटाइन डेट पर इस तरह की मल्टी कलर की साड़ी को जरूर ट्राई करें। ख़ास कर अगर आप रात को वैलेंटाइन डेट पर जा रही है।
वेब स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर ज़रुर करें और अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहे www.likhti.com से!