www.likhti.com Apr 10, 2024
दुल्हन की हल्दी जितनी दुल्हन के लिए स्पेशल होती है, उतनी ही दुल्हन की सहेलियों के लिए भी। लेकिन बात आ जाती है कि कैसे तैयार हो तो आज हम दुल्हन की सहेलियों के लिए आउटफिट्स आइडियाज लेकर आए है जो ब्राइड्समेड के लिए परफेक्ट हैं और शादी बन जाएगी यादगार।
01
अगर आप दुल्हन की ख़ास सहेलियां है और आप की भी शादी अभी अभी हुई है तो आप इस तरह के हैवी गरारा सूट को दुल्हन की हल्दी पर पहन सकती है।
02
अगर दुल्हन की कई सहेलियां है तो वह दुल्हन की हल्दी पर इस तरह के अनारकली सूट को पहन सकती है। आपको जो भी रंग पसंद हो वह आप अपने लिए चुन सकती है।
03
अगर दुल्हन की सहेलियां सिंपल लुक चाहती है तो इस तरह का लुक उनके लिए एकदम परफेक्ट है।
04
अगर आप सिंपल सी साड़ी पहनना चाहती है तो इस तरह की सिल्क साड़ी को चुन सकती है। इनमें भी आप कोई से भी रंग चुन सकती है और साड़ी के साथ बेल्ट आपको एक अलग ही लुक देगा।
05
अगर आपकी सहेली की शादी गर्मियों में है तो आप इस तरह की कॉटन फैब्रिक की मल्टी कलर ऑउटफिट को चुन सकती है। ऐसी ड्रेसेस आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगी।
06
दुल्हन की सहेलियां अलग अलग रगों के इस तरह के शरारा सूट को अपने लिए चुन सकती है।
07
कई दुल्हनें अपनी हल्दी पर लहंगा पहनना पसंद करती है। अगर आप दुल्हन की ख़ास सहेलियां है तो आप भी लहंगा चोली को चुन सकती है, आपको लहंगा चोली मार्किट में किराये पर भी मिल जाएगा।
08
अगर दुल्हन की सहेलियां रॉयल सी लुक चाहती है तो बनारसी साड़ी को ही चुने।
09
आजकल ऑफ वाइट ऑउटफिट काफी ट्रेंडिंग में चल रहे है, दुल्हन की सहेलियां भी अपने लिए इस तरह का लुक चुन सकती है।
10
दुल्हन की सहेलियां अपने लिए पजामी सूट लुक को भी चुन सकती है।