स्नान को श्रृंगार का पहला चरण माना गया है। इसके बाद ही महिला वस्त्र पहनती है और फिर अन्य श्रृंगार कर सजती-संवरती हैं।
1
सुहागिन महिलाओं का सिंदूर लगाना सबसे अहम श्रृंगार होता है। माना जाता है कि इससे पति की आयु बढ़ती है।
2
मंगलसूत्र महिला के सभी गहनों में खास होता है। सोने के मंगलसूत्र को काले मोती की माला में पहना जाता है और इससे बुरी नजर नहीं लगती।
3
बिंदी या कुमकुम को भी महिलाएं माथे पर लगाती है, जिसे काफी पवित्र माना जाता है। मांथे पर बिंदी लगाने से सिर दर्द, नींद की समस्या और तनाव भी दूर होता है।
4
नाक में महिलाएं चांदी और सोने की नथ या लौंग पहनती है। इससे महिला के चेहरे की रौनक ओर भी बढ़ जाती है।
5
काजल आंखों की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। वहीं काजल लगाने से बुरी नज़र भी नहीं लगती है।
6