भगवान शिव का एक ऐसा मंदिर है, जहाँ पवित्र झरना करता है शिवलिंग का जलाभिषेक

www.likhti.com Apr 12, 2024

भारत देश में घूमने के लिए मनाली हर तरह के पर्यटकों के लिए एक बेहद खूबसूरत और पसंदीदा पर्यटन स्थल है। लेकिन आज भी मनाली की कुछ जगहें ऐसी हैं जो अभी तक अधिकतर पर्यटकों की नज़रों से दूर हैं। तो आज हमारी इस वेब स्टोरी में हम आपको मनाली के एक ऐसे शिव मंदिर की जानकारी देंगे, जहाँ पवित्र झरना करता है शिवलिंग का जलाभिषेक...तो चलिए बताते हैं आपको इस स्थान के बारे में...

मंदिर का नाम क्या है ?

मंदिर का नाम अंजनी महादेव मंदिर है। यह मनाली में भगवान शिव का एक छोटा सा मंदिर है। यह भक्तों के लिए एक बेहद पूजनीय स्थान तो है ही साथ ही पर्यटकों के लिए बेहद खूबसूरत दर्शनीय स्थल भी है।

मनाली में अंजनी महादेव मंदिर कहाँ है?

अंजनी महादेव मंदिर मनाली सोलंग घाटी के बुरवा गांव में है। यह मनाली से लगभग 14 किमी दूर है। मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको मुख्य सड़क से लगभग 2 किमी की पैदल दूरी तय करनी होगी। घोड़े और एटीवी भी किराये पर उपलब्ध हैं।

अंजनी महादेव मंदिर और पवित्र झरना

यहाँ पहुँचने के बाद करीब 150 सीढ़ियां चढ़कर आप एक विशाल चबूतरे तक पहुँच सकते हैं जहाँ एक बेहद ऊँचे झरने के नीचे पवित्र शिवलिंग स्थापित हैं। झरने से नीचे गिरती जलधारा शिवलिंग पर जब गिरती है तो एक बेहद खूबसूरत नज़ारा आपकी आँखों में कैद हो जाता है। मानो प्रकृति खुद महादेव पर जल अर्पित कर महादेव को पवित्र स्नान करवा रही हो!

अंजनी महादेव मंदिर का इतिहास

अंजनी महादेव मंदिर की कहानी भगवान हनुमान की मां अंजनी से जुड़ी है। उन्होंने इसी स्थान पर भगवान शिव से प्रार्थना की और उनके दर्शन के लिए ध्यान किया। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिये।

शिवलिंग का जलाभिषेक का ऐसा अद्भुत नज़ारा

गर्मियों में एक पुरानी चट्टान से पानी गिरने के कारण शिवलिंग का जलाभिषेक का ऐसा अद्भुत नज़ारा देखने को मिलता है। और वही बर्फ का शिवलिंग केवल सर्दियों के महीनों के दौरान दिखाई देता है। इस स्थान को हिमाचल प्रदेश का अमरनाथ जी भी कहते हैं।

शिवलिंग का जलाभिषेक का ऐसा अद्भुत नज़ारा

साथ ही भक्त भी इस झरने के जल से महादेव पर जलाभिषेक करते हैं और महादेव का आशीर्वाद लेते हैं। किसी प्राकृतिक झरने द्वारा शिवलिंग का जलाभिषेक का ऐसा अद्भुत नज़ारा आपको और कहीं भी देखने को नहीं मिलेगा।

Thank You For Reading

यह वेब-स्टोरी आपको पसंद आई हो तो शेयर ज़रूर करें और अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहे www.likhti.com से!

Next: भारत की 10 बेहतरीन जगहें जो रात में और भी खूबसूरत हो जाती हैं