www.likhti.com June 10, 2023
इस जून के महीने में आप भी गर्मी से अगर बचना चाहते है और किसी ठंडी जगह का आनंद लेना चाहते है तो आप भारत के इन हिल स्टेशन पर घूमने जा सकते है। आइए जाने जून में घूमने के लिए बेस्ट हिल स्टेशन्स के बारे में -
जून के महीने में पर्यटकों के लिए मनाली सबसे अच्छी जगहों में से एक मानी जाती है। यहां पर आप कई ट्रेक और एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सकते है।
गर्मी से दूर जन्नत जैसी इस जगह पर आप ठंडक का अहसास कर सकते है। यह परिवार और कपल्स दोनों के लिए बेस्ट जगह है।
जून के महीने में अगर आप भी लद्दाख की ठंडी जगह का आनंद लेना चाहते है तो आपको यहां जाना चाहिए। यह एक ही समय में सुन्दर नजारों को प्रदर्शित करता है।
जून के महीने में जाने के लिए औली भी एक बेस्ट हिल स्टेशन है। यहां पर जाकर लोग शांति और सुकून का आनंद लेते है।
स्पीति घाटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। मार्च-जून के गर्मियों के महीनों को न केवल सुहावने मौसम बल्कि कम भीड़ के कारण भी स्पीति घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के पास कांगड़ा जिले में स्थित मैकलोडगंज एक प्रमुख हिल स्टेशन है। मैक्लोडगंज अपने मठों, संग्रहालयों, मंदिरों, झरनों, झीलों और तिब्बती बस्तियों के लिए जाना जाता है।
पश्चिम बंगाल का मशहूर हिल स्टेशन दार्जिलिंग को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। इस जगह की खूबसूरती देखने के लिए हजारों सैलानी हर वर्ष यहां घूमने आते हैं।
आप भी जून के महीने में इन हिल स्टेशन्स पर घूम सकते हैं। यह वेब-स्टोरी आपको पसंद आई हो तो शेयर ज़रूर करें और अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहे www.likhti.com से!