www.likhti.com
Apr 13, 2023
ये बात सभी जानते हैं कि सूती कपड़े गर्मी के लिए बेहतर होते हैं। वैसे तो सूती कपड़े भी महंगाई, स्टाइल के मामले में पीछे नहीं, क्योंकि सूती कपड़े भी कई प्रकार के मिलते हैं। बस कॉटन के कपड़ों की पहचान आपको आनी चाहिए।
कपास से सूती फाइबर बनाए जाते हैं। कपास बेहद नरम और आरामदायक होता है। इस कारण सूती के कपड़े त्वचा को सांस लेने, गर्म हवा से बचाने, त्वचा की नमी बरकरार रखने में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। ये कपड़े लंबे समय से चले आ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि सूती कपड़े गर्म मौसम में शरीर को ठंडक देने व सर्दी के दिनों में शरीर की गर्माहट बनाए रखते हैं। ये कपड़े शरीर और मौसम के बीच एक सामंजस्य बनाए रखते हैं।
मॉइस्चराइजिंग/नमी
गर्मी के दिनों में त्वचा की नमी बरकरार रखना कितना चुनौतीपूर्ण होता है इससे हम सब वाकिफ हैं। अधिकतर लोग नमी बरकार रखने के लिए क्या-क्या जतन करते हैं। चूंकि सूती कपड़े से हवा का आना जाना नहीं रुकता। शरीर की त्वचा को आसानी से ऑक्सीजन मिल जाती है।
हीट प्रतिरोधी
शुद्ध सूती कपड़े अच्छी गर्मी प्रतिरोधी होते हैं। इसके अलावा धोने के बाद भी इनकी गुणवत्ता बरकरार रहती है जो कि अन्य फाइबर के कपड़ों में नहीं मिलती।
क्षार प्रतिरोध
क्षार के लिए कपास फाइबर प्रतिरोध अपेक्षाकृत बड़ा माना जाता है। ये शरीर के पसीने को सूखाने व सोखने का काम करता है जो कि अन्य कपड़ो में शायद ही मिल सके।
एलर्जी से बचाव
इसमें किसी प्रकार के हानिकारक केमिकल का उपयोग नहीं किया जाता है। इस कारण ये स्किन को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाता है। इस कारण से एलर्जी से ग्रसित लोगों को सूती कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। इनके इसी गुण के कारण ही टी-शर्ट, बनियान, अंडरवियर, रूमाल, गमछा जैसे कपड़े इससे ही बनाए जाते हैं।
सूती कपड़े (Cotton Clothes) की जानकारी के बाद शायद कॉटन के नाम पर 'कुछ भी' खरीदने से आप बच सकते हैं।