www.likhti.com June 02, 2023
नई-नई दुल्हन हैं, तो अपनी बनारसी साड़ी के साथ मीनाकारी चोकर के साथ रानी हार पहनकर तैयार हो सकती हैं। अपने हेयरस्टाइल को स्लीक स्ट्रेट रखें। आप मीनाकारी प्रिंसेस नेकलेस का ऑप्शन भी चुन सकती हैं।
अगर आप ट्रेडिशनल सूट पहन रही हैं, तो उसके साथ भी मीनाकारी झुमके पहन सकती हैं। अनारकली और ब्रोकेड सूट्स के साथ भी यह ज्वेलरी कॉम्बिनेशन शानदार लगेगा।
आप मीनाकारी वाली चांदबालियों को अपने साधाराण सूट या एथनिक स्टाइल के साथ पहनें। बहुत ही प्यारी लगेगी।
होने वाली दुल्हन अपने लिए मीनाकारी कलीरे डिजाइन चुन सकती है, जो बहुत ही खास होते है।
मीनाकारी कंगन के डिजाइंस से और भी बढ़ जाएगी आपके हाथों की सुंदरता।
इसे भी पढ़ें : Meenakari Jewellery Information in Hindi मीनाकारी आभूषण की जानकारी हिंदी में