होली का त्यौहार एक ऐसा त्यौहार जिसमे हम एक दूसरे को रंग लगाकर, इस त्यौहार को मनाते है, लेकिन यह रंग हमारी स्किन को ख़राब कर सकते है। इस लिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जानकारी लेकर आये है जिनकी मदद से आप घर पर ही होली के रंग बना पाएंगे।
होली के रंग मार्केट में आपको बड़ी आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन उनको बनाने के लिए कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया गया होता है। जो आपकी स्कीन को नुकसान पहुंचा सकता है। तो आगे देखिये - Organic Holi Colours at Home
मार्केट से रंग क्यों नहीं खरीदना चाहिए?
गुलाल को होली का सबसे महत्वपूर्ण रंगों में से एक माना जाता है, तो आप इस रंग को बनाने के लिए आपको कुछ लाल चंदन पाउडर की आवश्यकता होगी। अब आप इस चंदन पाउडर को कुछ मैदे या आटे के साथ मिलाएं। यह आप गुलाल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आप इसी रंग को एक गीला रंग बनाना चाहते हैं, तो आप इसमें हिबिस्कस फूलों के साथ कुछ चुकंदर उबालें और फिर आप इसमें टमाटर का रस मिलाएं।
1. गुलाल
पीला रंग होली पर सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है। इसके लिए आपको रसोई में मौजूद कुछ बेसन और हल्दी की आवश्यकता होगी। गेंदे के फूलों को धूप में अच्छी तरह से सुखाकर ग्राइंड करके पतला पीस लें। अब इन तीनों चीजों को मिक्स करके आपका ऑर्गेनिक पीला रंग तैयार है।
2. पीला रंग
हरे रंग को बनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप कुछ मैदे के साथ मेंहदी पाउडर मिलाएं। यह आपको एक मुलायम और ऑर्गेनिक रंग बन जाएगा। आप इसे गीले रंग में बदलने के लिए इसमें कुछ पालक के पत्ते और धनिया पत्ती उबालकर एक बारीक पेस्ट बना सकते हैं।
3. हरा रंग
गुलाबी रंग बनाने के लिए, चुकंदर को एक बारीक पेस्ट में पीसें और इसे धूप में सूखने दें। एक बार जब यह सूख जाए, तो इसे बेसन या मैदे के साथ मिलाएं और होली पर इस रंग का उपयोग करें। वहीं अगर गीला रंग चाहते हैं, तो आप चुकंदर के कुछ टुकड़ों को उबालें और उसे कुछ समय के लिए थोड़े पानी में छोड़ दें।
4. गुलाबी रंग
चुकंदर छीलकर और काली गाजर और साफ़ करके ग्राइंडर में डालकर ग्राइंड कर लें। इसे कॉर्न फ्लोर corn flour (मक्की का स्टार्च) के साथ मिलाकर धूप में सूखा लें। जब ये मिक्स सूख जाए, तो इसे एक बार फिर ग्राइंड करके महीन पाउडर में तब्दील कर लें।
5. पर्पल रंग
संतरे के छिलके को ग्रेटर से कद्दूकस करके अलग रख लें। अब एक प्लेट में फूड कलर, केवड़ा पानी, टैल्कम पाउडर डालकर मिलाए और इन सामग्रीयों को सूखा लें। आपका ऑरेंज रंग भी तैयार है।
6. ऑरेंज रंग
कॉर्न स्टार्च और टैल्कम पाउडर को आपस में मिक्स कर लें। इसमें ब्लू फूड कलर मिलाकर मिक्स करें और फिर इसे सूखने दें। होली के लिए आपका सुन्दर नीला रंग भी तैयार है।
7. नीला रंग
वेब-स्टोरी पसंद आई हो तो शेयर ज़रूर करें और अन्य जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे!