जग्गो नाईट के लिए आप भी हो इस तरह तैयार, देखते रह जायेगे सब
शादी से एक या दो दिन पहले जग्गो नाईट होती है, इस रात शादी वाले घर में खूब रोनक सजती है और नाच-गाना होता है, तो अगर आप भी जग्गो नाईट के लिए परफेक्ट और खूबसूरत लुक चाहती है तो आप भी इस तरह तैयार हो।
सबसे पहले आप ऐसी ड्रेस को चुने, जो एक पंजाबी लुक देती हो, जैसे इन तस्वीरों में है। क्योंकि पंजाबी लुक ही जग्गो नाईट के लिए बेस्ट लुक है।
किसी भी फंक्शन के लिए ज्वेलरी बहुत मायने रखती है और आप जग्गो नाईट के लिए कानों में बड़े इयररिंग्स पहने और माथे पर टिक्का ज़रूर लगाए।
पैरों में पहनने के लिए आप पंजाबी जूती को ही चुने। साथ में आप पायल भी पहन सकती है।
हेयर स्टाइल के लिए आप ब्रेड वाला हेयर स्टाइल ही चुने, हेयर स्टाइल को और सुन्दर बनाने के लिए आप परांदी या परांदा का इस्तेमाल भी कर सकती है।
हाथों में आप चूड़िया भी ज़रूर पहने। चूड़िया आप किसी भी प्रकार की पहन सकती है।
अगर आपके घर में ही जग्गो नाईट है तो आप मेहँदी लगाना न भूले। साथ में आप फुलकारी भी जरूर लें।
आप इस बात का भी खास ध्यान रखे, जो भी आप चुन रहे है उनका कलर कॉम्बिनेशन अच्छा हो, क्योंकि कलर कॉम्बिनेशन का सही होना बहुत ज़रूरी है। उम्मीद है आपको यह वेब-स्टोरी पसंद आई हो तो आप इसे शेयर ज़रूर करें और अन्य जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे!