When is National Women's Day of India and International Women's Day celebrated?
राष्ट्रीय महिला दिवस और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?
कब मनाया जाता है भारत का राष्ट्रीय महिला दिवस?
भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 13 फरवरी के दिन मनाया जाता है।
क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय महिला दिवस?
राष्ट्रीय महिला दिवस सरोजिनी नायडू को समर्पित है। सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हुआ था। वह बचपन से बुद्धिमान थीं। जब सरोजिनी नायडू 12 साल की थीं, तब से उन्हें कविताएं लिखनी शुरू कर दी थी। उन्होंने कई कविताएं लिखी, कुछ कविताएं तो पाठ्यक्रम में शामिल की गईं। क्योंकि वह बहुत ही मधुर स्वर में अपनी कविताओं का पाठ किया करती थीं, इसी कारण सरोजिनी नायडू को भारत कोकिला कहा जाता था।
कब से हुई राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत?
जब देश को 1947 में आजादी मिली तो उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनने का गौरव एक महिला को प्राप्त हुआ। वह महिला सरोजिनी नायडू थी। बाद में साल 2014 में सरोजिनी नायडू की जयंती को राष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाने की शुरुआत की गई।
कब मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस?
महिलाओं को सम्मान देने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।
क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? कब से हुई अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत?
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की जानकारी के लिए निचे क्लिक करें!