www.likhti.com Dec 14, 2023
दुनिया की सबसे लंबी नील नदी के बारे में लगभग हम सब जानते है, लेकिन क्या आप यह जानते है कि विश्व की सबसे छोटी नदी कौन सी है? तो चलिए जाने इस बारे में -
विश्व की सबसे छोटी नदी का नाम क्या है ?
दुनिया की सबसे छोटी नदी अमेरिका के मोंटाना (Montana) राज्य में बहती है। इस नदी का नाम 'रो नदी' (Roe River, Montana) है।
लंबाई क्या है ?
'रो नदी' (Roe River, Montana) की कुल लंबाई लगभग 201 फीट यानी 61 मीटर है। इस दूरी को आप कुछ ही सेकंड में आसानी से पैदल चलकर नाप सकते हैं।
गहराई कितनी है ?
'रो नदी' की गहराई लगभग 6-8 फोट "तक है। यह नदी जमीन के अंदर बहने वाले झरनों से बनी है। कुछ आगे जाकर यह नदी पास में बहने वाली मिसूरी नदी में मिल जाती है।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
वर्ष 1989 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसे दुनिया की सबसे छोटी नदी के रूप में दर्ज कर लिया।
'रो नदी' ने किस नदी का तोड़ा रिकॉर्ड ?
दुनिया की सबसे छोटी नदी का खिताब पहले ऑरिगॉन की 'डी नदी' (D River) को मिला हुआ था।
डी नदी
डी नदी करीब 440 फीट लंबी है। हालांकि 201 फीट लंबी रो नदी ने इसका रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और वह दुनिया की सबसे छोटी दूरी वाली नदी बन गई।
वेब स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर ज़रुर करें और अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहे www.likhti.com से!