Advertisement

Bridal Chura Latest Designs 2023 दुल्हन के लिए लेटेस्ट चूड़ा डिजाइन

Bridal Chura Latest Designs 2023 दुल्हन के लिए लेटेस्ट चूड़ा डिजाइन

चूड़ा दुल्हन के हाथों में पहना जाता है इससे दुल्हन के हाथों की खूबसूरती ओर भी बढ़ जाती है। परंपरागत रूप से तो चूड़ा एक पंजाबी ब्राइडल लुक का एक हिस्सा है, लेकिन धीरे-धीरे अब नॉर्थ इंडिया की दुल्हनों ने भी इसे पहनना शुरू कर दिया है। अब तो यह फैशन का हिस्सा बन गया है, जिसके कारण आपके ब्राइडल लुक का आकर्षण वास्तव में इस विशेष एक्सेसरी से पूरा होता है। चूड़ा दुल्हन की मम्मी के मायके वाले लाते है, लेकिन अब फैशन के हिसाब से दुल्हन की पसंद से सब कुछ होता है। क्योंकि हर एक दुल्हन के लिए यह दिन बहुत ख़ास होता है इस दिन पर वह सब कुछ परफेक्ट चाहती है ताकि वह सबसे सुन्दर दिखे। सुन्दर दिखे भी क्यों न? यह दिन बहुत खास होता है हर एक दुल्हन के लिए। कहा जाता है कि दुल्हन का चूड़ा नवविवाहितों के लिए सौभाग्य लाता है। यह उर्वरता, भाग्य और समृद्धि का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि यह नवविवाहित जोड़े के बीच के बंधन को मजबूत करता है। शादी के करीब सवा महीने बाद या 1 साल बाद दुल्हने अपने-अपने रीति-रिवाजों से चूड़ा उतारती है और इसे संभाल कर रखती हैं।

Advertisement

चूड़ा आमतौर पर लाल और सफेद होता है; कभी-कभी लाल चूड़ियों को दूसरे रंग से बदल दिया जाता है, लेकिन वे आमतौर पर केवल दो रंग होते हैं। वे परंपरागत रूप से हाथीदांत से बने होते हैं, हालांकि अब प्लास्टिक से बने होते हैं। इनमें आजकल मोटे और पतले कगनों को भी शामिल किया जाता है, इससे ही चूड़े का डिज़ाइन बदल जाता हैं।

ट्रेडिशनल चूड़ा तो लाल रंग का ही होता है। लेकिन अब दुल्हनें लाल रंग के इलावा और रंग भी ट्राई कर रही हैं। क्या आपकी भी शादी होने वाली है? ऐसे में आप भी अपने लिए डिजाइनर चूड़े ढूढ़ रही हैं? क्या आप जानती है चूड़े में कौन-कौन से रंग आते है? आज हम आपके लिए इन सभी प्रशनो की जानकारी लाये है तो आइए जानते और देखते हैं दुल्हन के लिए लेटेस्ट चूड़ा डिजाइन।

डार्क रंग के चूड़ा डिजाइन (Dark Colored Chura Design) :

सबसे पहली पसंद दुल्हन के लिए डार्क रंग के चूड़े ही होते है जैसे लाल रंग का चूड़ा, मरून रंग का चूड़ा और रानी रंग का चूड़ा (रानी रंग को अँग्रेजी में मजेंटा कहते हैं।)। दुल्हनों के लिए लाल रंग सबसे शुभ माना जाता है, इसलिए पहले चूड़े का रंग लाल ही होता था, लेकिन अब फैशन के साथ-साथ दुल्हने कुछ नया ट्राई करती है। अगर आप भी लाल रंग का चूड़ा नहीं पहनना चाहती, लेकिन आपको डार्क रंग का चूड़ा चाहिए तो आप मरून रंग का चूड़ा या रानी रंग का चूड़ा अपने लिए चुन सकती है। इनमें आपको बहुत से डिज़ाइनस आसानी से मिल जायेगे।

लाइट रंग के चूड़ा डिजाइन (Light Colored Chura Design) :

लाइट रंग के चूड़ों का आजकल बहुत ज़्यादा क्रेज़ है, क्योंकि दुल्हनें आजकल लाइट रंग की ही ऑउटफिट पहन रही है। जैसे लाइट पिंक चूड़ा, पीच रंग का चूड़ा, ऑरेंज रंग का चूड़ा। लाइट पिंक रंग तो लड़कियों को वैसे ही बहुत पसंद होता है इसलिए कई दुल्हने लाइट पिंक रंग का चूड़ा पहनती है। अगर आप भी लाइट रंग का चूड़ा चाहती है तो इनमें से चुन सकती है।

बिल्कुल लाइट रंग के चूड़ा डिजाइन (Absolutely light Colored Chura Design):

बिल्कुल लाइट रंग के चूड़ों में वाइट और ऑफ-वाइट रंग के चूड़े ही आते है, इन्हे बहुत कम पसंद किया जाता है, लेकिन एक-दो सेलिब्रिटीज ने भी इसे पहना है। अगर आप चाहे तो अपने लिए चुन सकती है।

कलरफुल चूड़ा डिजाइन (Colourful Chura Design) :

अगर आप चाहती हैं कि आपका चूड़ा कुछ अलग हो तो इस बार कलरफुल चूड़ा पहनें। इसमें आप अपने पसंद अनुसार रंग चुन सकती हैं। इस चूड़े डिजाइन की खासियत यह है कि इसमें चेन भी लगाई गई है। ऐसे में अगर आप कुछ चूड़े में लटकन की तरह चाहती है तो आप इसे चुन सकती है।

कस्टमाइज्ड चूड़ा डिजाइन (Customized Chura Design) :

आजकल कस्टमाइज्ड चूड़ा डिजाइन काफी पॉपुलर हैं। इसमें आप चूड़े पर पति का नाम या फिर सौभाग्यवती भव जैसे मंत्र या फिर फोटो भी लगवा सकती है। यकीन मानिए यह चूड़ा देखकर हर कोई आपकी तारीफ जरूर करेगा।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमसे जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट likhti.com के साथ।

यह भी पढ़ें – Bridal Hairstyle with Lehenga for Wedding लहंगे के लिए परफेक्ट हेयरस्टाइल
यह भी पढ़ें – Bridal Hair Accessories | Bridal Hair Accessories Guide in Hindi ब्राइडल हेयर एक्सेसरीज
यह भी पढ़ें – Top 15 Latest Bridal Kalire Design Ideas दुल्हन के लिए टॉप 15 कलीरे के लेटेस्ट डिजाइन
यह भी पढ़ें – Bridal Nail Art Designs ब्राइडल नेल आर्ट डिजाइन
यह भी पढ़ें – Bridal Mehndi Design Back Hand ब्राइडल बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

View Comments (0)