Advertisement

Gift ideas and Motivational Quotes for International Women’s Day अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए गिफ्ट आइडियाज

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए गिफ्ट आइडियाज और प्रेरक उद्धरण (Gift Ideas and Motivational Quotes for International Women’s Day )

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  (International Women’s Day )
अगर हम 1911 में जब इसे कई देशों में एक साथ मनाया गया था, तब से लेकर इस वर्ष तक गिनती लगाए, तो साल 2023 में यह 112 वां महिला दिवस होगा, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा। यह दिन पूरे विश्व में एक साथ 8 मार्च को अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 थीम: डिजिटऑल: लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी” (DigitALL: Innovation and technology for gender equality) तय की गई है।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रेरक उद्धरण (Motivational Quotes for International Women’s Day in Hindi)

महिला दिवस, एक ऐसा दिन जिसमे दुनियाँ भर की महिलाओं को सम्मान दिया जाता हैं, और उनके गुणों का गुणगान किया जाता हैं| कई देशों में इस दिन अवकाश भी रखा जाता हैं और अलग अलग तरीकों से इस दिन को मनाया जाता हैं।
हमे भी एकजुट होकर इस दिन को मनाना चाहिए ताकि देश विदेश हर जगह महिला सशक्तिकरण की ओर कार्य किया जा सके। हर महिला अपनी हर इच्छा को पूरा करे और हम उनका साथ दें। ताकि वह अपना और अपने देश का नाम ऊंचा करें। आज हम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर Motivational Quotes लेकर आये है। केवल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ही हम नारी को समान देने की बात क्यों करते है ? सिर्फ क्या हमे इसी एक दिन नारी को सम्मान देने चाहिए। नहीं क्योंकि औरत त्याग की एक ऐसी मूरत हैं जिसे देवी का स्थान मिला हैं. किसी भी पुरुष में सहस्त्र हाथियों जितना बल ही क्यों न हो, पर एक औरत की ताकत और उसके त्याग के आगे तो वह शून्य ही हैं. भले ही समाज में इसे दुःख मिला हो, पर उस समाज की खुशहाली की इकलौती नींव एक नारी ही हैं।

Happy International Women’s Day महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

“किसी भी समाज की उन्नति उस समाज की औरतों की उन्नति से मापी जा सकती हैं।”
“आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं तब, आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं; आप एक औरत को शिक्षित करते हैं तब, आप एक पीढ़ी को शिक्षित करते हैं।”
“अब तो तू अपनी शक्ति को पहचान, कृष्ण से पहले लोग लेते हैं राधा का नाम।”
“हर दुःख दर्द सह कर वो मुस्कुराती है, पत्थरों के दीवारों को औरत ही घर बनाती है।”
“मुस्कुराकर, दर्द भूलकर रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी, हर पग को रोशन करने वाली वो शक्ति है एक नारी” महिला दिवस की शुभकामनाएं
“नारी सशक्तिकरण का क्या अर्थ है, यदि नारी का सम्मान नहीं कर सके तो सब व्यर्थ है।” अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
“एक के घर की ख़िदमत की और एक के दिल से मोहब्बत की, दोनों फ़र्ज़ निभा कर उस ने सारी उम्र इबादत की।”
“घर में रहते हुए ग़ैरों की तरह होती हैं, लड़कियां धान के पौधों की तरह होती हैं।”
“बताऊ क्या तुझे ऐ हम-नशीं किस से मोहब्बत है, मैं जिस दुनिया में रहता हूँ वो इस दुनिया की औरत है।”
“अभी रौशन हुआ जाता है रास्ता, वो देखो एक औरत आ रही है।”
“हर दिन होना चाहिए नारी के नाम, क्योंकि बिना रुके करती है वो हर काम।”
“क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं, आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं।”
“लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी, दुःखों को दूर कर, खुशियों को बिखेरे नारी।”
“अपने हौसले से तकदीर को बदल दूं, सुन ले दुनिया, हाँ मैं औरत हूं।”
“कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता है लेकिन सच तो ये है कि औरत के बिना कोई घर नहीं होता है।”
“मन में ममता और करुणा का भाव लिए बड़ी ही खूबसूरती के साथ अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाती है। परिवार की धूरी महिला चेहरे की रौनक सूरत सी बढ़ाती जाए भीतर की ऊर्जा सदा दमकाती जाए।”

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए गिफ्ट आइडियाज (Gift ideas for International Women’s Day)

Gift ideas for International Women’s Day

कुछ देशों में इस दिन बच्चे अपनी माँ को गिफ्ट देते है और यह दिन माँ को समर्पित होता है, तो कई देशों में इस दिन पुरुष अपनी पत्नी, फ़्रेंड्स, माँ बहनों आदि को उपहार स्वरूप फूल प्रदान करते है। भले ही हर देश में इस दिन को मनाने का तरीका अलग हो सकता है परंतु सब जगह इसका उद्देश्य एवं महत्व एक ही है, हर जगह हर देश में महिलाओं के लिए समानता और सम्मान। हमे भी इस दिन को अपनी माँ, बहनों, भाभी, पत्नी, फ़्रेंड्स आदि को विश करना चाहिए और उने कुछ गिफ्ट आदि देना चाहिए। जिसे हर महिला को अच्छा लगता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए गिफ्ट आइडियाज की सूची निचे देख सकते है।
Jewellery
Flower Rose
Makeup Organizer
Spa Gift Basket
Sunglasses
Wrist Watch
Waterproof Makeup Bag
Makeup Kit
HandBags
Nail Polish Set
Clothes
Perfumes
Photo Frame
आप जो भी गिफ्ट दो बस प्यार से देना, अगर आप गिफ्ट नहीं दे सकते तो आप wish कर सकते है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य (International Women’s Day Objective)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना और लैंगिक समानता के लिए कार्रवाई का आह्वान करना है। इस दिन का उद्देश्य लैंगिक समानता के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी है ताकि हमारे समाज के सबसे कमजोर वर्ग को सभी क्षेत्रों में समान अधिकार मिले जिससे सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक गतिविधियों में समान भागीदारी को बढ़ावा मिले। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य समय के साथ और महिलाओं की समाज में स्थिति बदलने के साथ परिवर्तित से भी है। महिला दिवस मनाने का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य महिला और पुरुषो में समानता बनाए रखना है। आज भी दुनिया में कई हिस्से ऐसे है, जहां महिलाओं को समानता का अधिकार उपलब्ध नहीं है।
कई देशों में अब भी महिलाएं शिक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से पिछड़ी हुई है। इसके अलावा महिलाओं के प्रति हिंसा के मामले भी अब भी देखे जा सकते है। महिला दिवस मनाने के एक उद्देश्य लोगों को इस संबंध में जागरूक करना भी है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सारी जानकारी हिंदी में जाने (International Women’s Day in Hindi)

नारी, यह कोई समान्य शब्द नहीं बल्कि एक ऐसा सम्मान हैं जिसे देवत्व प्राप्त हैं। नारियों का स्थान वैदिक काल से ही देव तुल्य हैं इसलिए नारियों की तुलना देवी देवताओं और भगवान से की जाती हैं। जब भी घर में बेटी का जन्म होता हैं, तब यही कहा जाता हैं कि घर में लक्ष्मी आई हैं। जब घर में नव विवाहित बहु आती हैं, तब भी उसकी तुलना लक्ष्मी के आगमन से की जाती हैं। क्या कभी आपने कभी सुना हैं बेटे के जन्म कर ऐसी तुलना की गई हो? कि घर में कुबेर आये हैं या विष्णु का जन्म हुआ हैं, नहीं. यह सम्मान केवल नारी को प्राप्त हैं जो कि वेदों पुराणों से चला आ रहा हैं जिसे आज के समाज ने नारी को वह सम्मान नहीं दिया जो जन्म जन्मान्तर से नारियों को प्राप्त हैं।हमेशा ही नारियों को कमजोर कहा जाता हैं और उन्हें घर में खाना बनाकर पालन पोषण करने वाली कहा जाता हैं, उसे जन्म देने वाली एक अबला नारी के रूप में देखा जाता हैं और यह कहा जाता हैं कि नारी को शिक्षा की आवश्यक्ता ही नहीं, जबकि जिस भगवान को समाज पूजता हैं वहां नारी का स्थान भिन्न हैं. माँ सरस्वती जो विद्या की देवी हैं वो भी एक नारी हैं और यह समाज नारी को ही शिक्षा के योग्य नहीं समझता। माँ दुर्गा जिसने राक्षसों का वध करने के लिए जन्म लिया वह भी एक नारी हैं और यह समाज नारी को अबला समझता हैं। कहाँ से यह समाज नारी के लिए अबला, बेचारी जैसे शब्द लाता हैं एवम नारि को शिक्षा के योग्य नहीं मानता, जबकि किसी पुराण, किसी वेद में नारि की वह स्थिती नहीं जो इस समाज ने नारी के लिए तय की हैं। ऐसे में जरुरत हैं महिलाओं को अपनी शक्ति समझने की और एक होकर एक दुसरे के साथ खड़े होकर स्वयम को वह सम्मान दिलाने की, जो वास्तव में नारी के लिए बना हैं।

View Comments (0)