Advertisement

Top 10 Mehndi Designs for Karwa Chauth करवा चौथ मेहंदी डिजाइन

Top 10 Mehndi Designs for Karwa Chauth  | Karwa Chauth Mehndi Designs | करवा चौथ मेहंदी डिजाइन

मेहंदी की बात करे तो मेहंदी हर शादी-विवाह के शुभ अवसर और लगभग हर त्‍योहार के मोके पर लगाई जाती है। इन सभी त्‍योहारों में से एक त्‍योहार होता है करवा चौथ का, जिसका महिलाएं बेसबरी से इंतज़ार करती है। खासतौर पर वह महिलाएं जिनका शादी के बाद यह पहला करवा चौथ होता है, उन्हें और भी ज्यादा क्रेज होता है कि वह इस त्‍योहार पर सबसे खूबसूरत लगें। बिना मेहंदी के करवा चौथ का त्‍योहार महिलाओं के लिए अधूरा है, क्योंकि बिना मेहंदी के हाथ कैसे खूबसूरत नज़र आ सकते हैं भला?

Advertisement

इसलिए इस त्योहार के आने से पहले ही महिलाएं अपने लिए मेहंदी की डिजाइंस तलाशने लग जाती हैं। खासतौर पर मेहंदी में पति का नाम कैसे लिखवाया जाए? और ऐसा कौन-सा डिज़ाइन लगाए जो इस त्‍योहार पर सूट करें? ऐसी डिजाइंस तलाशना और भी मुश्किल होता है।

तो चलिए आज हम आपकी इसमें मदद करते हैं और आपको बताते हैं कि मेहंदी की डिजाइंस में आप पति के नाम को किन-किन तरीकों से लिखवा सकते है और करवा चौथ त्योहार पर लगने वाले कौन-कौन से स्पेशल मेहंदी डिज़ाइन (Special Mehndi Designs) है, जो आप इस करवा चौथ (Karva Chauth) पर अज़मा सकते हैं।

(Write name in Mehndi designs) मेहंदी डिजाइन में लिखवाएं नाम – पति के नाम को किन-किन तरीकों से लिखवा सकते है?

1. सिंपल गोल मेहंदी डिजाइन में लिखवाएं नाम

अगर आप हाथों में बहुत अधिक मेहंदी नहीं लगवाना चाहती हैं, तो आप तस्वीर में दिखाई गई डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की डिजाइन में आप बीच में पति का नाम लिख सकते है।

2. हार्ट शेप मेहंदी डिजाइन में लिखवाएं नाम

हाथों में मेहंदी की इस तरह से डिजाइन लगवाएं कि हार्ट शेप आधा एक हाथ में और आधा दूसरे हाथ में बने। बस फिर क्‍या आपको इस हार्ट के अंदर ही अपनी पीया का नाम लिखना है। आप चाहें तो इस तरह की मेहंदी डिजाइन को घना भी लगवा सकती हैं और आप एक या एक से ज़्यादा हार्ट भी बनवा सकते है और हार्ट के अंदर पति-पत्नी के नाम का पहला-पहला अक्षर भी लिख सकते है।

3. तस्वीर के साथ लिखवाएं नाम

अगर आप किसी अच्छे मेहंदी आर्टिस्ट को जानती हैं, तो तस्‍वीर में दिखाई गई मेहंदी डिजाइन अपने हाथों पर लगवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन के लिए आपको अपनी और अपने पति की तस्‍वीर आर्टिस्ट से शेयर करनी होगी। आप इस तरह की डिजाइंस में केवल अपने पति की तस्‍वीर भी बनवा सकती हैं।

4. कलाई पर लिखवाएं नाम

आप कलाई पर भी पति का नाम लिखा सकती हैं। केवल नाम ही नहीं आप अपने पति के लिए कोई अच्छा सा मैसेज भी लिखवा सकती हैं। आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन को हैवी और लाइट अपने मन मुताबिक लगा सकती हैं।

5. उंगली या उंगलियों पर लिखवाएं नाम

आप अपनी एक उंगली पर भी अपने पति का नाम लिखवा सकती है या आप एक-एक उंगली पर एक-एक अक्षर भी लिखवा सकती है। जैसे- तस्वीर में है।

(Karva Chauth Special Mehndi Designs) करवा चौथ स्पेशल मेहंदी डिज़ाइन – ऐसे कौन-से डिज़ाइनस है जो इस त्‍योहार पर ही लगवाए जाते है?

1. हैप्पी करवा चौथ मेहंदी डिजाइन

अगर आप हाथों में अधिक मेहंदी नहीं लगवाना चाहती हैं, तो आप तस्वीर में दिखाई गई डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की डिजाइन में आप बीच में, साइड में या हाथ पर कही भी हैप्पी करवा चौथ (Happy Karva Chauth 2022) लिखवा सकते है।

2. चाँद को देखती महिला मेहंदी डिजाइनस

चाँद को देखती महिला करवा चौथ त्योहार का सबसे खूबसूरत मेहंदी डिजाइन हैं, क्योंकि यह डिजाइनस करवा चौथ के दृश्य को दर्शाते है जब महिलाएं व्रत को खोलती है। इन डिज़ाइनस में आप एक हाथ पर भी डिज़ाइन बनवा सकते है और दोनों हाथ पर भी। रचने के बाद इस तरह के मेहंदी डिजाइनस बहुत ही खूबसूरत नजर आते है।

3. पति-पत्नी मेहंदी डिजाइनस

अगर आपका पहला करवा चौथ है तो पति-पत्नी के प्यार को दर्शाता यह डिज़ाइन ज़रूर ट्रॉय करें। लेकिन यह मेहंदी डिजाइनस किसी आर्टिस्ट से ही बनवाये, क्योंकि इन डिजाइनस को एक अच्छा मेहंदी आर्टिस्ट ही बना सकता हैं। इन डिज़ाइनस को भी आप एक हाथ पर लगवा सकते है और दोनों हाथ पर भी जैसे आपका मन चाहे।

4. करवा चौथ के लिए खास मेहंदी डिजाइन

हिंदी या संस्कृत के श्लोकों का उपयोग आजकल मेहंदी डिज़ाइन में किया जा रहा है। भगवान के प्रति सम्मान प्रकट करने और उनसे ढेर सारे सौभाग्य और आशीर्वाद लाने के लिए इन श्लोकों का उपयोग मेहंदी के डिज़ाइन में किया जाता है। जैसे- तस्वीर में है।

5. हैशटैग मेहंदी डिजाइन

हैशटैग मेहंदी डिजाइन ट्रेंडिंग में चल रहे है। यह मेहंदी डिजाइन अक्सर त्योहारों के दौरान उपयोग किए जाते हैं। जैसे करवा चौथ पर आप आपने नाम वाला हैशटैग(#) मेहंदी में लिखवा सकते है।

आप इस तरह की मेहंदी में मंडला (मंडाला) आर्ट, गोल टिक्की मेहंदी, बेल मेहंदी और मोर मेहंदी डिजाइन आदि भी लगवा सकते हैं। उम्‍मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें likhti.com से।

View Comments (0)