likhti likhti
  • Home
  • Fashion
    • Women
    • Wedding Special
  • Beauty
    • Tips and Tricks
  • Festivals
    • Important Days
  • Information
  • History
  • Travel
  • Shayari
  • Story Archives
  1. Home
  2. Information
  3. 7 Wonders of the World Names in Hindi with Pictures | Duniya ke Saat Ajoobe kaun kaun se hain दुनिया के सात अजूबे कौन-कौन से हैं?
 7 Wonders of the World Names in Hindi with Pictures | Duniya ke Saat Ajoobe kaun kaun se hain दुनिया के सात अजूबे कौन-कौन से हैं?
Information Travel

7 Wonders of the World Names in Hindi with Pictures | Duniya ke Saat Ajoobe kaun kaun se hain दुनिया के सात अजूबे कौन-कौन से हैं?

by likhtiofficial January 7, 2023 1 Comment

7 Wonders of the World Names in Hindi with Pictures | Duniya ke Saat Ajoobe kaun kaun se hain दुनिया के सात अजूबे कौन-कौन से हैं?

आज हम इस लेख में 7 Wonders of the World Names in Hindi में दुनिया के सात अजूबों के नाम (Duniya Ke Saat Ajoobe Ke Naam Hindi Mein) और उनके बारे में सामान्य जानकारी है। “न्यू सेवन वंडर फाउंडेशन” ने वर्ष 2007 में ऑनलाइन वोटिंग के जरिये विश्व के 7 अजूबों की लिस्ट बनाई थी। जो की पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है तो आइये देखते है की दुनिया के सात अजूबे कौन-कौन से हैं? उनके नाम और फोटो के साथ।

Advertisement
  • चीन की दीवार (The Great
  • Wall Of China)
  • क्राइस्ट रिडीमर (Christ the Redeemer Statue)
  • पेट्रा (Petra)
  • ताजमहल (Taj Mahal)
  • चीचेन इट्ज़ा (Chichen Itza)
  • माचू पिच्चु (Machu Picchu)
  • कोलोज़ीयम (The Roman Colosseum)

1. चीन की दीवार (The Great Wall Of China)

चीन की दीवार (The Great Wall Of China)1

चीन की दीवार दुनिया की सबसे बड़ी दीवार है। चीन की दीवार का निर्माण 7 वी शताब्दी से 16 वी शताब्दी तक वहां के शासकों के द्वारा करवाया गया था। इस दीवार की लम्बाई लगभग 6400 किलोमीटर है और 35 फिट इसकी ऊंचाई है। यह दीवार मिट्टी, ईंटो और पत्थरों से बनी है। यह दीवार इतनी बढ़ी है कि अंतरिक्ष से दिखाई देती है। यह दीवार किलेनुमा बनी हुई है जिस पर करीब 10 लोग आसानी से चल सकते है। यह दुनिया के सात अजूबो में से एक है।

2. क्राइस्ट रिडीमर (Christ the Redeemer Statue)

क्राइस्ट रिडीमर (Christ the Redeemer Statue).

क्राइस्ट रिडीमर ब्राजील के रियो डी जेनेरो शहर में स्थित एक बहुत ही शानदार स्टेचू है। क्राइस्ट द रिडीमर मूर्ति पूरी दुनिया में ईसाई धर्म का एक बड़ा प्रतिक मानी जाती है। इस स्टेचू की ऊंचाई लगभग 130 फिट, चौड़ाई 30 मीटर है और इस मूर्ति में कुल 635 टन वजन है। इस मूर्ति को कांक्रीट और सोपस्टोन से बनाया गया है। क्राइस्ट द रिडीमर का निर्माण साल 1922 से 1931 चला। इस मूर्ति को बनाने वाला एक फ्रैंच का महान मूर्तिकार लेनदोव्सकी था। इस विशाल मूर्ति का निर्माण 9 वर्ष में पूरा हुआ था। यह दुनिया के सात अजूबो में से एक है।

3. पेट्रा (Petra)

पेट्रा (Petra)

जॉर्डन देश में प्राचीन शहर पेट्रा मौजूद है। पेट्रा एक ऐतिहासिक नगरी है। यह अपनी पत्थर से तराशी गयी इमारतों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। पेट्रा शहर को चट्टान काटकर बनाया गया था। इस शहर की इमारत लाल रंग की है। 312 बीसी में इस शहर का निर्माण माना जाता है। इसके चारो ओर ऊँचे-ऊँचे पहाड़ है। लोग इस नगरी को दूर-दूर से देखने के लिए आते है और यहाँ की इमारतों को देखकर आनंद लेते है। यह दुनिया के सात अजूबों में शामिल है।

4. ताजमहल (Taj Mahal)

ताजमहल (Taj Mahal)

ताजमहल पूरी दुनिया में अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। ताजमहल भारत देश के आगरा शहर में यमुना नदी के किनारे स्थित है। इसकी कुल ऊंचाई 73 मीटर है। ताजमहल को मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में एक प्यार की निशानी के लिए बनाया था। ताजमहल को बनाने के लिए उस समय दुनिया के कई हिस्सों से सफ़ेद संगमरमर पत्थर को मंगवाया गया था। ताजमहल को बनाने में करीब 15 वर्ष लगे थे। यह बेहतरीन कारीगरी का नमूना है। हर वर्ष लाखों लोग इसे देखने आते है। यह दुनिया के सात अजूबों में शामिल है।

5. चीचेन इट्ज़ा (Chichen Itza)

चीचेन इट्ज़ा (Chichen Itza)

यह एक प्रसिद्ध मायन मंदिर है, जो मैक्सिको में स्थित है। इसका निर्माण 600 ईसा पूर्व में किया गया था। यह मंदिर लगभग 5 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसकी ऊंचाई 79 फिट है और इसमें कुल 365 सीढ़िया है। इसका आकर पिरामिड की तरह है। इसका निर्माण 800 से 1200 एडी में हुआ था। यह एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटक स्थान है। जिसे लोग दुनियाभर से देखने के लिए आते है। यह दुनिया के सात अजूबों में शामिल है।

6. माचू पिच्चु (Machu Picchu)

माचू पिच्चु (Machu Picchu)

माचू पिच्चु दक्षिण अमेरिका के पेरू में स्थित है। इसकी ऊंचाई समुन्द्र तल से 2430 मीटर है। इसका निर्माण 1400 के आसपास राजा पचाकुती ने करवाया था। हालाकि बाद में इस स्थान पर स्पेन ने विजय प्राप्त की थी और इसे ऐसे ही छोड़ दिया गया था। यह दुनिया के सात अजूबों में शामिल है।

7. कोलोज़ीयम (The Roman Colosseum)

कोलोज़ीयम (The Roman Colosseum)

रोमन कोलेजियम रोम साम्राज्य का इतिहास बताता है। कोलोज़ीयम इटली के रोम नगर शहर में स्थित है। इस स्टेडियम को कंक्रीट और रेत से बनाया गया था। इसमें लगभग 50000 से 80000 लोग एक साथ बैठ सकते है। कहा जाता है कि यहाँ केवल मनोरंजन के लिए योद्धाओं द्वारा पशुओं के साथ लड़ाइयाँ लड़ी जाती थी। इसका निर्माण 70-72वीं ईस्वी के मध्य प्रारंभ किया और 80वीं ईस्वी पूर्व तक सम्राट टाइटस ने इसे पूरी तरह से बनबाकर तैयार कर दिया था। यह दुनिया के सात अजूबों में शामिल है।

 

Share This:

Tags: 7 Wonders of the World Names in Hindi 7 Wonders of the World Names in Hindi with Pictures Duniya ke Saat Ajoobe kaun kaun se hain Duniya Ke Saat Ajoobe Ke Naam Hindi Mein दुनिया के सात अजूबे कौन-कौन से हैं? दुनिया के सात अजूबों के नाम
Previous post
Next post

likhtiofficial (Website)

administrator

1 Comment

  • List of first Women of India in various fields in Hindi विभिन्न क्षेत्रों में भारत की पहली महिला की सूची says:
    March 8, 2023 at 6:50 am

    […] यह भी पढ़ें – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सारी जानकारी हिंदी में जाने (International Women’s Day in Hindi)यह भी पढ़ें – 7 Wonders of the World Names in Hindi with Pictures | Duniya ke Saat Ajoobe kaun kaun se hain दु… […]

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Le Mieux Skin Care/ A Unique Approach To Skincare Excellence
  • Jan Marini Skin Care: “Radiant Skin Care”
  • Latest Winter Collection: Trendy Ideas Tips To Wear
  • Best Places To Visit In Canada: Explore Canada’s Wonders
  • Dyson Hair Dryer: Tested & Reviewed

Recent Comments

  1. Onam Festival 2022 Information in Hindi ओणम महोत्सव 2022 on Teacher’s Day 2022 Information in Hindi
  2. 30+ Raksha Bandhan Funny Shayari Jokes Status in Hindi रक्षा बंधन मजेदार चुटकुले on List of First Women of India in various fields in Hindi विभिन्न क्षेत्रों में भारत की प्रथम महिलाओं की सूची
  3. 30+ Raksha Bandhan Funny Shayari Jokes Status in Hindi रक्षा बंधन मजेदार चुटकुले on 6 Best Fabrics for Summer Season Hindi गर्मियों के मौसम के लिए परफेक्ट हैं ये फैब्रिक्स Which Fabric is Best for Summer Season Information in Hindi
  4. 30+ Raksha Bandhan Funny Shayari Jokes Status in Hindi रक्षा बंधन मजेदार चुटकुले on IPL Information in Hindi (इंडियन प्रीमियर लीग) आईपीएल की जानकारी हिंदी में
  5. 30+ Raksha Bandhan Funny Shayari Jokes Status in Hindi रक्षा बंधन मजेदार चुटकुले on Lohri Festival Information in Hindi

Archives

  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • February 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022

Categories

  • Beauty
  • Fashion
  • Festivals
  • History
  • Important Days
  • Information
  • Kids
  • Men
  • Shayari
  • Sports
  • Tips and Tricks
  • Travel
  • Wedding Special
  • Women
Follow us
likhti likhti

Copyright 2023. All Right Reserved

About Us
Web Story
Disclaimer
Privacy Policy
Terms and Conditions