likhti likhti
  • Home
  • Fashion
    • Women
    • Wedding Special
  • Beauty
    • Tips and Tricks
  • Festivals
    • Important Days
  • Information
  • History
  • Travel
  • Shayari
  • Story Archives
  1. Home
  2. Festivals
  3. Best 15 Christmas Tree Decorations Ideas क्रिसमस ट्री डेकोरेशन आइडियाज 2023
 Best 15 Christmas Tree Decorations Ideas क्रिसमस ट्री डेकोरेशन आइडियाज 2023
Festivals

Best 15 Christmas Tree Decorations Ideas क्रिसमस ट्री डेकोरेशन आइडियाज 2023

by likhtiofficial December 4, 2023 0 Comment

Christmas Tree Decorations Ideas 15 क्रिसमस ट्री डेकोरेशन आइडियाज

क्रिसमस के त्यौहार पर क्रिसमस ट्री की थीम चुनना हमेशा बहुत कठिन होता है। क्यूंकि चुनने के लिए बहुत सारे विकल्प होते हैं तो अब पुराने क्रिसमस ट्री की सजावट के तरीकों को बदलने का समय आ गया है और अब उन चीजों को छोड़ दीजिये जिनका उपयोग आप हर साल अपने क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए करते हैं। क्रिसमस का त्यौहार आपके पूरे घर में उत्साह लाता और आप अपने क्रिसमस ट्री की डेकोरेशन के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं। आप टिमटिमाती रोशनी और बॉल ऑर्नामेंट्स के साथ या रंगीन धनुष या आधुनिक सफेद पेड़ के साथ चीजों को एक लेवल और ऊपर ले जा सकते हैं, तो आइये देखते है कि आप अपने क्रिसमस ट्री को कौन-कौन से तरीकों से सजा सकते है-

Advertisement

1. Add Some Snowflakes Christmas Tree

कुछ लाइट्स और कागज़ के सनोफ्लेक्स लगाकर क्रिसमस ट्री को और भी शानदार बना सकते हैं। अपने क्रिसमस ट्री पर ऑर्नामेंट्स के रूप में बड़े-बड़े गुच्छे बिखेरकर बर्फ़ की झाड़ियों के साथ सजाएं।

2. Lightbox Countdown Christmas Tree

इस तरीके से आप क्रिसमस ट्री पर लाइट्स का प्रयोग कर सकते हैं और नीचे काउंटडाउन वाला छोटा बोर्ड लगा सकते हैं जिसमें हर दिन काउंटडाउन होता रहे… याद रहे आप ट्री के आस पास कुछ गिफ्ट्स भी रखिये। यह इसकी सुंदरता को और भी बढ़ा देंगें।

3. Frosted Berry Christmas Tree

लाल, सफ़ेद और हरा रंग क्रिसमस के त्यौहार का प्रतीक हैं। आप इन्ही तीन रंगों से अपने ट्री को सुन्दर बना सकते हैं।

4. Asymmetrical Objects Christmas Tree

अगर आप ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो आप एक सिंपल सा थीम चुन सकते हैं, जिसमें आप कोई भी और किसी भी तरह के ऑब्जेक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. Silver and Gold Christmas Tree

अगर आप क्रिसमस ट्री को अलग लुक देना चाहते हैं और आपने अपने घर पर क्रिसमस पार्टी रखी है तो आप सिल्वर और गोल्ड कॉम्बिनेशन को चुन सकते है। यह दिखने में भी रॉयल लगेगा और पार्टी में आये हुए सभी लोग इसे पसंद करेगें।

6. Go for Ombre Look Christmas Tree

ओंब्रे लुक बनाने के लिए आप अपने ट्री की लम्बाई को तीन या चार हिस्सों में बाँट लें और अब हर इक हिस्से को अलग अलग रंगों के ऑब्जेक्ट्स के साथ सजाएं। लेकिन ध्यान रहें आप गहरे रंग और हल्के रंगों का कॉम्बिनेशन बनाये।

7. Pom Pom Christmas Tree

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर का क्रिसमस ट्री बाकी सब से अलग दिखे तो पोम पोम वाला थीम अपनाएँ।

8. Use Family Photos Christmas Tree

क्रिसमस ट्री को और भी अपनापन देने के लिए आप अपने परिवार और बच्चों की तस्वीरें उस पर लगा सकते हैं और साथ में लाइट्स का इस्तेमाल ज़रूर करें।

9. Simple Ribbons Christmas Tree

अगर आपके पास समय काफी कम बचा है और ज्यादा कोई सामान भी नहीं है तो आप केवल रिबन से भी अपने क्रिसमस ट्री को सजा सकते हैं। आप चाहे तो अलग अलग रंगों के रिबन इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर एक ही रंग के भी।

10. Balloons Christmas Tree

अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो यकीन मानिये यह आईडिया उन्हें बहुत पसंद आएगा। आप इस बार बैलून ट्री सजाएं, क्योंकि बैलून बच्चों को बहुत पसंद होते है।

11. Flowers Christmas Tree

क्रिसमस ट्री को और भी सुंदर बनाने के लिए आप फ्लावर्स वाला थीम चुन सकते है। अगर आप असली फ्लावर्स नहीं खरीद सकते है तो आप नकली फ्लावर्स का इस्तेमाल भी कर सकते।

12. Smiley Face Emoji Christmas Tree

यह आईडिया एकदम नया है यह स्माइली फेस इमोजी सबको बहुत पसंद आएगे। इससे क्रिसमस ट्री को एक नई लुक मिल जाएगी।

13. DIY Wall Decoration Tree

अगर आपके पास जगह की कमी है या आप DIY प्रोजेक्ट्स में काफी अच्छे हैं तो आप दीवार पर क्रिसमस ट्री की डेकोरेशन कागज से भी कर सकते हैं। इसमें आपकी मदद बच्चे भी कर सकते है।

14. DIY Yarn or Wool Tree

इस बार आप ऊन का इस्तेमाल करके क्रिसमस ट्री बना कर देखिये। यह दिखने में काफी अलग और आसान है। इस पर अलग अलग रंगों के ऑर्नामेंट्स या स्वीट्स, कैंडीज लगा सकते हैं।

15. DIY Light Tree

अगर आपको कुछ लाइटिंग वाला थीम चाहिए, लेकिन देखने में बिलकुल आसान हो तो आप इस तरह से दीवार पर क्रिसमस ट्री बना सकते हैं। इस पर अलग अलग तरह के ऑर्नामेंट्स लगा सकते हैं।

क्रिसमस ट्री की डेकोरेशन करते समय आपको कलर कॉम्बिनेशन का ख़ास ध्यान रखना है, क्योंकि कॉम्बिनेशन से ही क्रिसमस ट्री सुन्दर और अच्छा लगेगा। क्रिसमस ट्री के कलर कॉम्बिनेशन को आप इनमें से चुन सकते है।
1 Black, Brown, and Red
2 Multicolor
3 Blue and White
4 Brown and Gold
5 Orange and Blue
6 Pink and Silver
7 Silver, Gold, and Red
8 Blue and Gold
9 White, Brown, and Green
10 Red and Green
11 Gold
12 Teal and Green
13 White
14 Silver
15 Black and White
16 Shades of Purple
17 Baby Pink and White
18 Navy, Gold, and White
19 Light Brown and Silver
20 Orange & Red

ऐसे अन्य आर्टिकल की जानकारी के लिए www.likhti.com को फॉलो करें।

Share This:

Tags: christmas tree decorating ideas 2023 christmas tree decorating ideas 2023 at home Christmas Tree Decorations Christmas Tree Decorations Ideas Christmas Tree Decorations Ideas 2023 क्रिसमस ट्री डेकोरेशन क्रिसमस ट्री डेकोरेशन आइडियाज
Previous post
Next post

likhtiofficial (Website)

administrator

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Le Mieux Skin Care/ A Unique Approach To Skincare Excellence
  • Jan Marini Skin Care: “Radiant Skin Care”
  • Latest Winter Collection: Trendy Ideas Tips To Wear
  • Best Places To Visit In Canada: Explore Canada’s Wonders
  • Dyson Hair Dryer: Tested & Reviewed

Recent Comments

  1. Onam Festival 2022 Information in Hindi ओणम महोत्सव 2022 on Teacher’s Day 2022 Information in Hindi
  2. 30+ Raksha Bandhan Funny Shayari Jokes Status in Hindi रक्षा बंधन मजेदार चुटकुले on List of First Women of India in various fields in Hindi विभिन्न क्षेत्रों में भारत की प्रथम महिलाओं की सूची
  3. 30+ Raksha Bandhan Funny Shayari Jokes Status in Hindi रक्षा बंधन मजेदार चुटकुले on 6 Best Fabrics for Summer Season Hindi गर्मियों के मौसम के लिए परफेक्ट हैं ये फैब्रिक्स Which Fabric is Best for Summer Season Information in Hindi
  4. 30+ Raksha Bandhan Funny Shayari Jokes Status in Hindi रक्षा बंधन मजेदार चुटकुले on IPL Information in Hindi (इंडियन प्रीमियर लीग) आईपीएल की जानकारी हिंदी में
  5. 30+ Raksha Bandhan Funny Shayari Jokes Status in Hindi रक्षा बंधन मजेदार चुटकुले on Lohri Festival Information in Hindi

Archives

  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • February 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022

Categories

  • Beauty
  • Fashion
  • Festivals
  • History
  • Important Days
  • Information
  • Kids
  • Men
  • Shayari
  • Sports
  • Tips and Tricks
  • Travel
  • Wedding Special
  • Women
Follow us
likhti likhti

Copyright 2023. All Right Reserved

About Us
Web Story
Disclaimer
Privacy Policy
Terms and Conditions