likhti likhti
  • Home
  • Fashion
    • Women
    • Wedding Special
  • Beauty
    • Tips and Tricks
  • Festivals
    • Important Days
  • Information
  • History
  • Travel
  • Shayari
  • Story Archives
  1. Home
  2. Shayari
  3. 40+ Attitude Shayari in Hindi एटीट्यूड शायरी
 40+ Attitude Shayari in Hindi एटीट्यूड शायरी
Shayari

40+ Attitude Shayari in Hindi एटीट्यूड शायरी

by likhtiofficial June 6, 2023 0 Comment

40+ Attitude Shayari in Hindi एटीट्यूड शायरी

Attitude का मतलब ‘रवैया’ होता है लेकिन इस वर्ड का इस्तेमाल अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग मतलब के लिए किया जाता है। एटीट्यूड किसी भी व्यक्ति का स्वभाव, आचरण, नज़रिया, आदि को दर्शता है।

Advertisement

आपने अक्सर सुना होगा कि उसमे तो बहुत Attitude आ गया है या उसका Attitude देखा है समझता क्या है या समझती क्या है…अगर आपका स्वभाव, नज़रिया अच्छा है तो आपका Attitude ठीक है लेकिन अगर आपका स्वभाव, नज़रिया अच्छा नहीं है तो आप गलत व्यक्ति बन सकते है। इसलिए कहते है किसी भी इन्सान का रवैया बहुत कुछ बयान कर देता है कि वो कैसा है। Attitude का ठीक जगह इस्तेमाल करना आपको आना चाहिए।

आज के इस पोस्ट में हम आप के लिए लेकर आये है Attitude Shayari in Hindi एटीट्यूड शायरी तो चलिए दोस्तों देखते है…

जब कोई खास इन्सान कदर न करें उस पर Attitude Shayari in Hindi एटीट्यूड शायरी

Attitude Shayari in Hindi1

हम बसा लेंगें एक दुनिया किसी और के साथ,
तेरे आगे रोयें अब इतने भी बेगैरत नहीं हैं हम।

हम ना बदलेंगे वक्त की रफ्तार के साथ,
जब भी मिलेंगे अंदाज़ पुराना होगा।

सही वक्त पर करवा देंगे हदों का अहसास,
कुछ तालाब खुद को समंदर समझ बैठे हैं।

सूरज ढला तो कद से ऊँचे हो गए साये,
कभी पैरों से रौंदी थी यहीं परछाइयां हमने।

बदलना चाहते हो तो शौक से बदलो,
मगर इतना याद रखना,
जो हम बदले तो करवटें बदलते रह जाओगे।

बदलना कौन चाहता है जनाब,
लोग मजबूर कर देते हैं बदलने को।

आग लगाना मेरी फितरत में नही है,
मेरी सादगी से लोग जलें तो मेरा क्या कसूर।

दिलों से खेलना हमें भी आता है पर जिस खेल में,
खिलौना टूट जाए, वो खेल हमें पसंद नही।

मेरे लफ्जों से न कर मेरे किरदार का फ़ैसला,
तेरा वजूद मिट जायेगा मेरी हकीकत ढूंढ़ते-ढूंढ़ते।

संभल कर किया करो लोगो से बुराई मेरी,
तुम्हारे तमाम अपने मेरे ही मुरीद हैं।

Attitude दिखाना मेरी एक बीमारी है,
इसे ठीक करने के लिए ज़रूरत तुम्हारी है।

पसंद नहीं तो बता दे,
हमें इनकार पसंद है इंतजार नहीं।

आँख उठाकर भी न देखूँ जिससे मेरा दिल न मिले,
जबरन सबसे हाथ मिलाना मेरे बस की बात नहीं।

चलो रहने देते हैं मुलाकातों के सिलसिले,
मैं अपने सुरूर में खुश, तुम अपने गुरुर में।

अगर प्यार से कोई फूंक मारें तो बुझ जाएंगे,
नफरत से तो बड़े बड़े तूफान बुझ गए मुझे बुझाने में।

अपने आप के लिए Attitude Shayari in Hindi एटीट्यूड शायरी

Attitude Shayari in Hindi

सुरमे की तरह पीसा है हमें हालातों ने,
तब जा के चढ़े है लोगों की निगाहों में।

सब के दिलों में धड़कना जरूरी नहीं होता साहब,
कुछ लोगों की आंखों में खटकने का भी एक अलग मजा है।

बैठता वहीं हूँ, जहाँ अपनेपन का अहसास है मुझको,
यूँ तो ज़िंदगी में कितने ही लोग आवाज देते हैं मुझको।

नाज़ क्या इस पे जो बदला ज़माने ने तुम्हें,
हम हैं वो जो ज़माने को बदल देते हैं।

हमने ऊँची हस्तियाँ भी देखीं और घनी बस्तियाँ भी देखीं
आवारगी भी देखी और कड़ी गिरफ़्तियाँ भी देखीं,
उनसे कहो कि हमे उड़ना न सिखाये ऊँचे असमानों में
हमने उड़ते जहाज भी देखे और डूबती कस्तियाँ भी देखीं।

हमारी सादगी ही “गुमनाम” रखती है हमें,
जरा सा बिगड़ जाएं तो “मशहूर” हो जाएं।

बेबक्त, वेबजह, वेहिसाब मुस्कुरा देते हैं,
हम अपने आधे दुश्मनों को तो बस यूँ ही जला देते हैं।

सहारे ढूढ़ने की आदत नहीं हमारी,
हम अकेले पूरी महफ़िल के बराबर हैं।

तेवर न दिखाओ तो लोग,
आँख दिखाने लग जाते हैं।

कुत्ते भौंकते है ज़िंदा होने का एहसास दिलाने के लिए,
जंगल का सन्नाटा शेर की मौजूदगी बयां करता है।

कोई जादू नहीं है मेरे पास,
बस बात दिल से करता हूँ।

ज़िन्दगी में बहुत कष्ट है,
फिर भी हम मस्त हैं।

शेर अपना शिकार करते हैं “और”
हम अपने Attitude से वार करते हैं।

प्यार, इश्क, मोहब्बत सब धोकेबाजी है,
अपनी तो Life में Attitude ही काफी है।

जो नहीं हो सकता, वही तो करना है।

Zindagi Attitude Shayari in Hindi एटीट्यूड शायरी

Attitude Shayari in Hindi

हम दुनिया से अलग नहीं,
हमारी दुनिया ही अलग है।

मत लो मेरे सब्र के बाँध का इम्तेहान,
जब जब ये टुटा है , तूफ़ान ही आया है।

जिनके मिज़ाज़ दुनिया से अलग होते है ,
महफ़िलो में चर्चे उनके गज़ब होते है।

हमको मिटा सके यह ज़माने में दम नहीं,
हमसे ज़माना ख़ुद है ज़माने से हम नहीं।

मैं न अन्दर से समंदर हूँ न बाहर आसमान,
बस मुझे उतना समझ जितना नजर आता हूँ मैं।

इज्जत दोगे तो इज्जत पाओगे,
अकड़ दिखाओगे तो हमारा कुछ नहीं उखाड़ पाओगे।

मैंने खेल हमेशा अपने दम पर खेले हैं,
इसलिए तेरे जैसे आज मेरे चेले हैं।

थोड़ा इंतजार कीजिए जनाब अबकी बार,
हम आपसे नहीं आप हमसे मिलने आएंगे।

बुरे है हम तभी तो जी रहे है,
अच्छे होते दुनिया जीने नहीं देती।

दुश्मनों को सज़ा देने की एक तहज़ीब है मेरी,
मैं हाथ नहीं उठाता बस नज़रों से गिरा देता हूँ।

व्हाट्सएप हो या जिंदगी मेरे दोस्त,
देखने वाले तो हमेशा स्टेटस ही देखते हैं।

जीता रहा मैं अपनी धुन में,
दुनिया का कायदा नहीं देखा,
रिश्ता निभाया तो दिल से निभाया,
कभी अपना फायदा नहीं देखा।

वो साथ होते तो सुधर भी जाते,
छोड़कर उसने हमे आवारा बना दिया।

हमारी शराफत का फायदा उठाना बंद कर दो,
जिस दिन हम बदमाश हो गए क़यामत आ जायेगी।

इतना भी कीमती ना बना अपने आप को ,
हम गरीब लोग हैं महँगी चीज़ छोड़ दिया करते हैं।

किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसकी भावना ही उसे अच्छा या बुरा व्यक्ति बनाती है, व्यक्ति अपनी भावना के अनुसार ही सारे काम करता है। आपका Attitude (रवैया) ही आपकी भावना को निश्चित करता है, यानी जैसी आपकी भावना होगी वैसा आपका एटीट्यूड होगा।

तो अगर आपको यह post पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी share करें, और ऐसे अन्य आर्टिकल के लिए जुड़े रहे www.likhti.com से।

Share This:

Tags: Attitude Shayari Attitude Shayari Hindi Attitude Shayari in Hindi best attitude shayari best attitude shayari in hindi hindi shayari attitude Shayari in Hindi एटीट्यूड शायरी एटीट्यूड शायरी हिंदी शायरी attitude शायरी हिंदी
Previous post
Next post

likhtiofficial (Website)

administrator

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Le Mieux Skin Care/ A Unique Approach To Skincare Excellence
  • Jan Marini Skin Care: “Radiant Skin Care”
  • Latest Winter Collection: Trendy Ideas Tips To Wear
  • Best Places To Visit In Canada: Explore Canada’s Wonders
  • Dyson Hair Dryer: Tested & Reviewed

Recent Comments

  1. Onam Festival 2022 Information in Hindi ओणम महोत्सव 2022 on Teacher’s Day 2022 Information in Hindi
  2. 30+ Raksha Bandhan Funny Shayari Jokes Status in Hindi रक्षा बंधन मजेदार चुटकुले on List of First Women of India in various fields in Hindi विभिन्न क्षेत्रों में भारत की प्रथम महिलाओं की सूची
  3. 30+ Raksha Bandhan Funny Shayari Jokes Status in Hindi रक्षा बंधन मजेदार चुटकुले on 6 Best Fabrics for Summer Season Hindi गर्मियों के मौसम के लिए परफेक्ट हैं ये फैब्रिक्स Which Fabric is Best for Summer Season Information in Hindi
  4. 30+ Raksha Bandhan Funny Shayari Jokes Status in Hindi रक्षा बंधन मजेदार चुटकुले on IPL Information in Hindi (इंडियन प्रीमियर लीग) आईपीएल की जानकारी हिंदी में
  5. 30+ Raksha Bandhan Funny Shayari Jokes Status in Hindi रक्षा बंधन मजेदार चुटकुले on Lohri Festival Information in Hindi

Archives

  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • February 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022

Categories

  • Beauty
  • Fashion
  • Festivals
  • History
  • Important Days
  • Information
  • Kids
  • Men
  • Shayari
  • Sports
  • Tips and Tricks
  • Travel
  • Wedding Special
  • Women
Follow us
likhti likhti

Copyright 2023. All Right Reserved

About Us
Web Story
Disclaimer
Privacy Policy
Terms and Conditions