Sunday February 5, 2023
Game
Mobile
App
likhti likhti
  • Home
  • Fashion
    • Women
    • Men
    • Kids
  • Information
    • Wedding Special
    • Shayari
    • Tips and Tricks
  • Festivals
    • Important Days
  • History
  • Travel
  • Sports
  • Story Archives
  1. Home
  2. Important Days
  3. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सारी जानकारी हिंदी में जाने (International Women’s Day in Hindi)
 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सारी जानकारी हिंदी में जाने (International Women’s Day in Hindi)
Important Days Information

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सारी जानकारी हिंदी में जाने (International Women’s Day in Hindi)

by likhtiofficial March 7, 2022 1 Comment

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सारी जानकारी हिंदी में जाने (International Women’s Day in Hindi)

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 (International Women’s Day 2022): 8 मार्च को दुनियाभर में लोग अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाते हैं। हर देश में इस दिन को अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों को याद किया जाता है और उने आगे बढ़ने के लिए प्रोसाहित किया जाता है। ज्यादातर लोग इस दिन महिलाओं को फूल और गिफ्ट्स आदि देते हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने का कारण है समाज में महिलाओं को बराबरी का अधिकार देना और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना। कई देशों में इस दिन अवकाश होता है, स्कूल, कॉलेज, दफ्तरों में महिलाओं को इस दिन छुट्टी दी जाती है। लेकिन बहुत कम ही लोग ऐसे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़े इतिहास के बारे में जानते हैं, कि आखिर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत कैसे हुई, ये 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है? तो आइए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़ी इन सारी बातों को जाने।

Advertisement

नाम क्या है?
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
कब मनाया जाता है?
8 मार्च
शुरुआत कब हुई?
सन 1911 में
शुरुआत कहां हुई?
न्यूयॉर्क
इस साल कौन सा महिला दिवस है?
111 वां
इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 विषय क्या है?
8 मार्च, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो” (“Gender Equality Today for a Sustainable Tomorrow”) यानि “एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता” है। बता दें कि लैंगिक समानता कुछ समय से पूरी दुनिया में काफी बहस का विषय बन रहा है। ऐसे में लोगों को इस समस्या के प्रति जागरूक करना बहुत जरूरी हो गया है। इसलिए इस साल का यह थीम रखा गया है।

International-Women-Day-2022
International-Women-Day-2022

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस इतिहास, कब और क्यों मनाया जाता है? (International Women’s Day History)

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत एक विरोध आंदोलन से हुई थी। महिला दिवस की शुरुआत साल 1908 में न्यूयॉर्क से हुई थी, उस समय वहाँ मौजूद महिलाओं ने बड़ी मात्रा में इकठा होकर अपनी जॉब के समय को कम करने के लिए मार्च निकाला था। इसी के साथ उन महिलाओं ने अपने वेतन को बढ़ाने और वोट डालने के अधिकार की मांग भी की थी। फिर एक वर्ष पश्चात अमेरिका में इस दिन को राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया गया।

इसके बाद क्लारा जेटकिन ने साल 1910 में कामकाजी महिलाओं के एक अंतराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान इस दिन को अंतराष्ट्रीय स्तर पर मनाने का सुझाव दिया। इस सम्मेलन में 17 देशों के करीब 100 कामकाजी महिलाएं शामिल थीं। इन सभी महिलाओं ने क्लेरा जेटकिन के सुझाव का समर्थन किया। इसके बाद साल 1911 में सर्वप्रथम 19 मार्च के दिन कई देशो में यह दिन एक साथ मनाया गया। इस तरह से यह प्रथम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत थी। परंतु अब तक इसे मनाने के लिए कोई दिन निश्चित नहीं था।

इसके बाद 1917 में प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान रूस की महिलाओं ने ‘ब्रेड एंड पीस’ यानी रोटी और कपड़े के लिए हड़ताल पर जाने का फैसला किया था। यह हड़ताल भी ऐतिहासिक थी क्योंकि महिलाओं की हड़ताल ने वहां के सम्राट निकोलस को अपना पद छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था और इसके बाद यहां महिलाओं को वोट देने का अधिकार भी मिला। उस समय रूस में जूलियन कैलेंडर चलता था और बाकी दुनिया में ग्रेगेरियन कैलेंडर चलता था। रूसी महिलाओं ने जिस दिन इस हड़ताल कि शुरुआत की थी, वह दिन 28 फरवरी था और ग्रेगेरियन केलेण्डर में यह दिन 8 मार्च था, तब ही से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाने लगा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस थीम की सूची (International Women’s Day Themes List)

इस सब के बावजूद इसे आधिकारिक मान्यता कई वर्षों बाद 1976 में मिली। साल 1996 से लगातार महिला दिवस किसी निश्चित थीम के साथ ही मनाया जाता आ रहा है, सर्वप्रथम 1996 में इसकी थीम अतीत का जश्न और भविष्य के लिए योजना है। इसके बाद लगातार हर साथ एक नई थीम और नए उद्देश्य के साथ इसे कई देश एक साथ मनाते आ रहें है। पिछले बीते कुछ सालों में महिला दिवस की थीम्स इस प्रकार थी –

1996 Celebrating the Past, Planning for the Future
1997 Women and the Peace Table
1998 Women and Human Rights
1999 World Free of Violence Against Women
2000 Women Uniting for Peace
2001 Women and Peace: Women Managing Conflicts
2002 Afghan Women Today: Realities and Opportunities
2003 Gender Equality and the Millennium Development Goals
2004 Women and HIV/AIDS
2005 Gender Equality Beyond 2005; Building a More Secure Future
2006 Women in Decision-making
2007 Ending Impunity for Violence Against Women and Girls
2008 Investing in Women and Girls
2009 Women and Men United to End Violence Against Women and Girls
2010 Equal Rights, Equal Opportunities: Progress for All
2011 Equal Access to Education, Training, and Science and Technology: Pathway to Decent Work for Women
2012 Empower Rural Women, End Poverty, and Hunger
2013 A Promise is a Promise: Time for Action to End Violence Against Women
2014 Equality for Women is Progress for All
2015 Empowering Women, Empowering Humanity: Picture it!
2016 Planet 50–50 by 2030: Step It Up for Gender Equality
2017 Women in the Changing World of Work: Planet 50-50 by 2030
2018 Time is Now: Rural and urban activists transforming women’s lives
2019 Think Equal, Build Smart, Innovate for Change
2020 “I am Generation Equality: Realizing Women’s Rights”
2021 Women in leadership: Achieving an equal future in a COVID-19 world
2022 Gender equality today for a sustainable tomorrow

साल थीम
1996 सेलिब्रेटिंग द पास्ट, प्लानिंग फॉर द फ्यूचर
1997 महिला और शांति तालिका
1998 महिलाएं और मानवाधिकार
1999 विश्व महिलाओं के खिलाफ हिंसा से मुक्त
2000 महिलाएं शांति के लिए एकजुट हो रही हैं
2001 महिला और शांति: संघर्षों का प्रबंधन करने वाली महिलाएँ
2002 अफ़ग़ान महिलाएं आज: वास्तविकताएं और अवसर
2003 लिंग समानता और सहस्राब्दी विकास लक्ष्य
2004 महिलाएं और एचआईवी/एड्स
2005 लैंगिक समानता 2005 से परे; अधिक सुरक्षित भविष्य का निर्माण
2006 निर्णय लेने में महिलाएं
2007 महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा के लिए दंड से मुक्ति
2008 महिलाओं और लड़कियों में निवेश
2009 इस वर्ष की महिला दिवस की थीम महिला व लड़कियों के खिलाफ होने वाले अत्याचारों के विरूध्द महिला व पुरुष एक साथ मिलकर प्रयत्न करें, इस मुद्दे पर विचार किया गया था
2010 इस वर्ष महिलाओं को पुरुषो के समान अधिकार और समान अवसर प्रदान कर उनकी तरक्की की और ध्यान केन्द्रित किया गया था
2011 इस वर्ष शिक्षा, प्रशिक्षण एवं विज्ञान और प्रोद्योगिकी आदि क्षेत्रों में महिलाओं को समान अधिकार देकर इन क्षेत्रों में इनकी तरक्की का मार्ग खोला गया था
2012 इस वर्ष गाँव की महिलाओं को समान अवसर देकर उन्हे सशक्त बनाने का प्रयास किया गया था, साथ ही गरीबी और भुखमरी जैसी समस्या पर भी ध्यान केन्द्रित किया गया था
2013 इस वर्ष महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्यवाही के समय को निश्चित करने की मांग की गई थी
2014 इस वर्ष नारी के लिए समानता और उनकी तरक्की ही इस दिन का विषय था
2015 इस वर्ष महिलाओं की तरक्की से समस्त मानव जाती की तरक्की को जोड़ा गया था
2016 इस वर्ष आने वाले आगामी 12 सालों में महिला व पुरुष का अनुपात बराबर करने का निर्णय लिया गया था
2017 इस वर्ष बदलती दुनिया में महिलाओं की स्थिति के साथ आगामी सालों में लिंग अनुपात को बराबर करने पर ध्यान केन्द्रित किया गया था
2018 इस वर्ष की थीम का उद्देश्य महिलाओं को उनके विकास के लिए प्रोत्साहित करना था
2019 थिंक इक्वल, बिल्ड स्मार्ट, इनोवेट फॉर चेंज
2020 ईच फॉर इक्वल (Each For Equal)
2021 महिला नेतृत्व: कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना
2022 एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के लिए गिफ्ट आइडियाज और प्रेरक उद्धरण (Gift ideas and motivational quotes for International Women’s Day 2022)

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कैसे मनाये? (How to Celebrate International Woman’s Day)

कई देशों इस दिन छुट्टी घोषित की गई है, कुछ देशों में पूरे दिन की छुट्टी ना देकर हाफ डे दिया जाता है। वहीं कुछ देशों में इस दिन बच्चे अपनी माँ को गिफ्ट देते है और यह दिन माँ को समर्पित होता है, तो कई देशों में इस दिन पुरुष अपनी पत्नी, फ़्रेंड्स, माँ बहनों आदि को उपहार स्वरूप फूल प्रदान करते है। भारत में इस दिन कई संस्थानों द्वारा नारी को सम्मान देकर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम किए जाते है। भले ही हर देश में इस दिन को मनाने का तरीका अलग हो सकता है परंतु सब जगह इसका उद्देश्य एवं महत्व एक ही है, हर जगह हर देश में महिलाओं के लिए समानता और सम्मान। जिसे हर महिला को खुशी मिलती है और उसे अच्छा लगता है। हमे भी इस दिन को अपनी माँ, बहनों, भाभी, पत्नी, फ़्रेंड्स आदि को विश करना चाहिए और उने मोटीवेट motivate करना चाहिए।

Share This:

Tags: Celebrate International Woman’s Day Gift ideas International womens day happy womens day 2022 International Women’s Day International Women’s Day 2022 International Women’s Day History International Women’s Day Theme International Women’s Day Themes List motivational quotes for International Women’s Day
Previous post
Next post

likhtiofficial (Website)

administrator

1 Comment

  • Twicsy says:
    June 21, 2022 at 11:22 pm

    It’s difficult to find knowledgeable people in this particular subject, but you seem like you know what you’re
    talking about! Thanks

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Latest Yellow Colour Ethnic Outfits for Haldi Function
  • Lohri Festival Information in Hindi
  • 7 Wonders of the World Names in Hindi with Pictures | Duniya ke Saat Ajoobe kaun kaun se hain दुनिया के सात अजूबे कौन-कौन से हैं?
  • 10 Latest Punjabi Jutti Designs for Wedding Season
  • Bridal Nail Art Designs

Recent Comments

  1. 10 Latest Punjabi Jutti Designs for Wedding Season वेडिंग सीजन के लिए पंजाबी जूतियों के 10 लेटेस्ट डिजाइंस on Bridal Nail Art Designs
  2. 10 Latest Punjabi Jutti Designs for Wedding Season वेडिंग सीजन के लिए पंजाबी जूतियों के 10 लेटेस्ट डिजाइंस on Bridal Hair Accessories | Bridal Hair Accessories Guide in Hindi
  3. Bridal Special 2022 : Bridal Nail Art Designs ब्राइडल नेल आर्ट डिजाइन 2022 on Top 15 Latest Bridal Kalire Design Ideas | Kaleeras Design 2022
  4. Bridal Special 2022 : Bridal Nail Art Designs शादी के दिन के लिए दुल्हनें ट्राई करें ये ब्राइडल नेल आर्ट डिजाइन on Bridal Chura Latest Designs 2023
  5. Bridal Chura Latest Designs 2022 दुल्हन के लिए लेटेस्ट चूड़ा डिजाइन on new latest mehndi design 2022

Archives

  • January 2023
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022

Categories

  • Fashion
  • Festivals
  • History
  • Important Days
  • Information
  • Kids
  • Men
  • Shayari
  • Sports
  • Tips and Tricks
  • Travel
  • Wedding Special
  • Women
Follow us
Latest Posts
Fashion

Latest Yellow Colour Ethnic Outfits for

January 27, 2023
Festivals

Lohri Festival Information in Hindi

January 11, 2023
Information

7 Wonders of the World Names

January 7, 2023
Fashion

10 Latest Punjabi Jutti Designs for

November 8, 2022
likhti likhti

Copyright 2022. All Right Reserved

About Us
Web Story
Disclaimer
Privacy Policy
Terms and Conditions