likhti likhti
  • Home
  • Fashion
    • Women
    • Men
    • Kids
  • Information
    • Wedding Special
    • Shayari
    • Tips and Tricks
  • Festivals
    • Important Days
  • History
  • Travel
  • Sports
  • Story Archives
  1. Home
  2. Tips and Tricks
  3. Mehndi Ka Rang Dark Kaise Kare Tips in Hindi
 Mehndi Ka Rang Dark Kaise Kare Tips in Hindi
Tips and Tricks Wedding Special

Mehndi Ka Rang Dark Kaise Kare Tips in Hindi

by likhtiofficial June 7, 2022 6 Comments

मेहंदी का रंग गहरा कैसे करें टिप्स इन हिंदी Mehndi Ka Rang Dark Kaise Kare Tips in Hindi

भारतीय जन-जीवन में मेहंदी का विशेष महत्व है। भारतीय महिलाएं और लड़कियां इसका उपयोग शृंगार-प्रसाधन के रूप में करती है। भारतीय समाज में मेहंदी काफी शुभ मानी जाती है, क्योंकि भारत में मेहंदी हर तीज, त्यौहार, शादी-विवाह या कोई भी ख़ुशी के मौके पर विशेष रूप से हाथों और पैरों में रचाई जाती है। मेहंदी को महिलाएं के सुहाग का प्रतीक भी माना जाता है। मेहंदी एक कला है, जो सुंदर सुंदर डिजाईनों द्वारा हमारे हाथों और पैरों पर लगाई जाती है, इसे लगाने से हाथ पैर बहुत ही सुंदर और आकर्षक दिखाई देते है। भारत में हर जाति, धर्म के लोग मेहंदी को शुभ मानते है और इसे हर ख़ुशी के अवसर पर लगाते है। माना जाता है कि मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, प्यार भी उतना ही गहरा होता है।Mehndi Darker for Hands

Advertisement

विषय सूची Table of Contents

  • मेहंदी का रंग गहरा कैसे करें टिप्स इन हिंदी (Mehndi Ka Rang Dark Kaise Kare Tips in Hindi) –
  • मेहंदी लगाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए (Things to Keep in Mind Before Applying Mehndi) –
  • मेहंदी का रंग गहरा करने के तरीके (Ways to Darken the Color of Mehndi) –
  • मेहंदी के प्रकार (Types of Mehndi) –

मेहंदी का रंग गहरा कैसे करें टिप्स इन हिंदी (Mehndi Ka Rang Dark Kaise Kare Tips in hindi)-

भारत में शादी के अवसर पर दूल्हा दुल्हनों को मेहँदी लगाना एक रस्म होती है, जो ज्यादातर धर्मो में अपनाई जाती है। दुल्हन की मेहँदी का रंग जितना गहरा होता है, कहते है उसका पति उससे उतना ही अधिक प्रेम करता है और कई कहते है कि उसकी सास भी उससे अधिक प्रेम करती है। हर दुल्हन चाहती है कि उसकी मेहंदी का रंग गहरा हो, क्योंकि यह पति के प्रेम की निशानी होती है। मेहँदी लगाना सभी को पसंद होता है, लेकिन जब इसका रंग गहरा नहीं होता है तो मन उदास हो जाता है। मेहंदी का रंग गहरा करने के कुछ तरीके है, जिसे मैं आज आपके साथ साझा करती हूँ।

मेहंदी लगाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए (Things to Keep in Mind Before Applying Mehndi)-

मेहंदी की डिजाईन पहले से चुन कर रखे, ताकि समय ख़राब न हो।
मेहंदी लगाने से पहले हाथ पैर अच्छे से साबुन से धो लें, जिससे किसी तरह की गंदगी, तेल हाथ में न रहे, ताकि मेहंदी गहराई तक पहुँच कर रंग दे सके।
हाथ को धोने के बाद कोई क्रीम या तेल न लगायें।
मेहंदी शुरू करने से पहले, मेहंदी से जुड़ा समान सब रख लें जैसे पुराना कपड़ा, कैंची आदि।
मेहंदी लगाते समय ज्यादा रोशनी वाले स्थान में बैठें, ताकि जो मेहंदी लगा रहा है उसे आसानी हो।
मेहंदी लगाने के बाद, वैक्सिंग, पेडीक्योर, मैनीक्योर नहीं करवाना चाहिए। इससे मेहंदी की उपरी लेयर निकल जाती है, और मेहंदी धुली धुली दिखने लगती है। आप ये मेहंदी लगवाने के पहले करें, फिर मेहंदी लगवाएं, इससे आपके हाथ पैर ओर भी सुंदर लगेंगें।
मेहंदी शुरू करने से पहले आप वाशरूम भी होकर आयें, जिससे बीच में जाने की जरूरत न पड़े और भी कोई जरुरी काम हों तो कर लें।
अगर आप घर में तैयार करके मेहंदी लगाना चाहते है, तो उसकी तैयारी पहले से शुरू कर दें। क्यूंकि इसमें समय लगता है।
आजकल बाजार से बहुत सी मेहंदी की कोन की वैरायटी मिल जाती है, पर ध्यान रहे कि वह मेहंदी पुरानी न हो।
कई लोगों को बाजार वाली मेहंदी सूट नहीं करती, इसका आप को खास ध्यान रखना होगा ताकि वो आपको एलर्जी न कर दे।
एक ही कंपनी की मेहंदी कोन यूज़ करें, अगर आप अलग अलग कंपनी की मेहंदी कोन यूज़ करते है तो उसका रंग अलग अलग चढ़ सकता है।

मेहंदी का रंग गहरा करने के तरीके (Ways to Darken the Color of Mehndi)-

किसी भी त्यौहार या शादी के अवसर पर कम से कम 2 दिन पहले मेहंदी लगवा ले।
मेहंदी लगाने से पहले हाथों, पैरों पर मेहंदी वाला तेल लगा सकते है, ध्यान रहे वो पुराना न हो।
मेहंदी को अपने आप सूखने दें, पंखें या कूलर के सामने सुखाने की कोशिश नहीं करें, इससे डिजाईन ख़राब होगी। मेहंदी को ब्लो ड्रायर से भी नहीं सुखाना चाहिए, इससे भी डिजाईन ख़राब होती है।
मेहंदी जितनी देर तक लगी रहेगी, उसका रंग उतना ही गहरा आएगा। इसलिए रात को मेहंदी लगाना बेस्ट टिप है।
मेहंदी जब अच्छे से सूख जाये तो नीम्बू और चीनी का मिक्सचर कॉटन की मदद से, हलके हाथों से लगायें. इससे मेहंदी की डिजाईन चिपकी रहेगी।
मेहंदी सुख जाने पर आप लौंग का धुँआ भी ले सकते है। इसके लिए एक तवे पर 4-5 लौंग को डाल गर्म होने दें. जब इससे धुँआ निकलने लगे, तब अपने हाथ इसके उपर रख सेकें, पर इसको ध्यान से करें।
मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए विक्स को अपने हाथ में लगायें, इससे गर्माहट मिलती, जिससे मेहंदी का रंग गहरा होता है।
मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए लौंग के तेल का प्रयोग भी कर सकते है
मेहंदी हटाने के बाद आप आयोडाक्स भी लगा सकते है, परन्तु इसे सावधानी से लगाये।
इसके अलावा किसी आचार के तेल को हाथों में लगायें. इससे भी गहरा रंग आता है।
अगर आपने मेहंदी 2-3 घंटे में हटा दी है, तो भी कम से कम 10-12 घंटे मेहंदी में पानी न लगने दें।
मेहंदी हटाने के तुरंत बाद, पानी नहीं डालना चाहिए।
पानी पड़ जाने के बाद, आप हाथों में पेट्रोलियम जेली लगा लें। इससे मेहंदी का रंग सुरक्षित रहेगा।
मेहंदी जब अच्छे से सूखने लगे तो आप सरसों का तेल भी लगा सकते है, मैं खुद यही वाला तरीका करती हूँ।
ये सभी तरीकों में से आप कोई भी करे लेकिन ध्यान से करें। अगर आप के हाथों या पैरों में कोई एलर्जी है तो इसे न करें।

मेहंदी के प्रकार (Types of Mehndi)-

1. भारतीय मेहंदी डिजाइन Indian Mehndi Designs
2. अरबी मेहंदी डिजाइन Arabic Mehendi Designs
3. इंडो-अरबी मेहंदी डिजाइन Indo- Arabic Mehndi Designs
4. पाकिस्तान मेहंदी डिजाइन Pakistan Mehndi Design
5. पश्चिमी मेहंदी डिजाइन Western Mehandi Designs
6. इंडो वेस्टर्न मेहंदी डिजाइन Indo Western Mehndi Design
7. मोरक्कन मेहंदी डिजाइन Moroccan Mehndi Designs

इन मेहंदी के प्रकार (Types of Mehndi) की जानकारी के लिए ये भी पढ़े।

Share This:

Tags: mehandi mehandi guide Mehndi Mehndi Ka Rang Mehndi Ka Rang Dark Kaise Kare Mehndi Ka Rang Dark Kaise Kare Tips in Hindi mehndi tips dark color mehndi tips dark color in hindi mehndi tips in hindi मेहंदी का रंग गहरा कैसे करें
Previous post
Next post

likhtiofficial (Website)

administrator

6 Comments

  • new latest mehndi design 2022 says:
    June 7, 2022 at 10:58 am

    […] […]

    Reply
  • Top 10 Raksha Bandhan Mehndi Design 2022 - likhti says:
    August 5, 2022 at 2:27 pm

    […] […]

    Reply
  • 12 Different Types of Mehndi Designs for Feet 2022 - likhti says:
    September 6, 2022 at 1:40 pm

    […] […]

    Reply
  • Top 10 Mehndi Designs for Karwa Chauth 2022 करवा चौथ मेहंदी डिजाइन 2022 says:
    September 26, 2022 at 8:12 am

    […] […]

    Reply
  • Top 10 Mehndi Designs for Teej | Hariyali Teej Mehndi Designs - likhti says:
    March 29, 2023 at 2:24 pm

    […] […]

    Reply
  • Teej Festival Information in Hindi तीज उत्सव जानकारी इन हिंदी says:
    July 21, 2023 at 1:24 pm

    […] […]

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Best 50+ One Sided Love Shayari in Hindi एक तरफा मोहब्बत शायरी | एक तरफा प्यार शायरी
  • Shayari on Eyes in Hindi आँखों पर शायरी Aankhon Par Shayari Hindi
  • Top 10 Dori Blouse Designs डोरी वाले ब्लाउज डिजाइन Saree Blouse Design Ideas with Dori
  • Traditional and Modern Navratri Outfit Ideas for Garba Night गरबा नाइट के लिए ऑउटफिट आइडियाज
  • 70+ Best Bhai Behan Shayari in Hindi भाई बहन शायरी Bhai Bhen Ke Liye Shayari

Recent Comments

  1. Onam Festival 2022 Information in Hindi ओणम महोत्सव 2022 on Teacher’s Day 2022 Information in Hindi
  2. 30+ Raksha Bandhan Funny Shayari Jokes Status in Hindi रक्षा बंधन मजेदार चुटकुले on List of First Women of India in various fields in Hindi विभिन्न क्षेत्रों में भारत की प्रथम महिलाओं की सूची
  3. 30+ Raksha Bandhan Funny Shayari Jokes Status in Hindi रक्षा बंधन मजेदार चुटकुले on 6 Best Fabrics for Summer Season Hindi गर्मियों के मौसम के लिए परफेक्ट हैं ये फैब्रिक्स Which Fabric is Best for Summer Season Information in Hindi
  4. 30+ Raksha Bandhan Funny Shayari Jokes Status in Hindi रक्षा बंधन मजेदार चुटकुले on IPL Information in Hindi (इंडियन प्रीमियर लीग) आईपीएल की जानकारी हिंदी में
  5. 30+ Raksha Bandhan Funny Shayari Jokes Status in Hindi रक्षा बंधन मजेदार चुटकुले on Lohri Festival Information in Hindi

Archives

  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022

Categories

  • Fashion
  • Festivals
  • History
  • Important Days
  • Information
  • Kids
  • Men
  • Shayari
  • Sports
  • Tips and Tricks
  • Travel
  • Wedding Special
  • Women
Follow us
likhti likhti

Copyright 2023. All Right Reserved

About Us
Web Story
Disclaimer
Privacy Policy
Terms and Conditions